Samsung ने गुरुवार को अपना Galaxy Tab S4 लॉन्च कर दिया। Galaxy Tab S4 में कई खास फीचर्स हैं। चलिए जानते हैं सभी के बारे में। Galaxy Tab S4 एक S Pen के साथ मिलेगा। Samsung Galaxy Tab S4 में DeX मोड भी होगा। इसके अलावा इसमें Book Cover Keyboard भी दिया गया है। Samsung Galaxy Tab S4 की कीमत भारत में 57,900 रुपये है। इसे आप जल्द ही ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से खरीद सकेंगे। Galaxy Tab S4 आप ऑनलाइन Samsung Online Shop और Amazon.in से 20 अक्टूबर से खरीद सकेंगे। इसके अलावा ऑफलाइन आप इसे Samsung स्टोर या रीटेलर्स से खरीद सकेंगे। Galaxy Tab S4 दो कलर वेरिएंट्स में मिलेगा। ब्लैक और ग्रे कलर।
Samsung Galaxy Tab S4 पर कई ऑफर्स भी मिल रहे हैं। HDFC क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 5,000 रुपये तक का कैशबैक मिलेगा। इसके अलावा HDFC डेबिट कार्ड पर नो कॉस्ट EMI ऑप्शन मिल रहा है। वहीं Jio ग्राहको को 2,750 रुपये तक का कैशबैक मिलेगा। इसके अलावा आप 198 और 299 रुपये के रीचार्ज पर एडिशनल डेटा भी मिलेगा। Samsung Book Cover Keyboard की कीमत 7,499 रुपये है। इसे आपको अलग से खरीदना पड़ेगा। इसके अलावा एक रेग्यूलर Book Cover भी उपलब्ध है जिसकी कीमत 3,999 रुपये है और POGO Charging Dock भी उपलब्ध है जिसकी कीमत 3,499 रुपये है। Samsung Galaxy Tab S4 में 10.5-इंच का WQXGA Super AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। 2560×1600 pixels तक का रेजॉल्यूशन देता है।
Samsung Galaxy Tab S4 में Qualcomm Snapdragon 835 processor दिया गया है। इसमें 4GB RAM और 64GB की इंटरनल स्टोरेज भी है। स्टोरेज 400GB तक microSD कार्ड के जरिए बढ़ाई जा सकती है। Samsung Galaxy Tab S4 में फोटोग्राफी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट और रियर कैमरा भी दिए गए हैं। 13-mp का रियर कैमरा LED फ्लैश के साथ है। इसके अलावा 8-mp का फ्रंट कैमरा है। Galaxy Tab S4 का बैटरी बैकअप 7300mAh का है।