Samsung Galaxy Z Flip 5 Price discount: सैमसंग ने अपने लेटेस्ट क्लैमशैल फोल्डेबल Galaxy Z Flip 5 स्मार्टफोन को डिस्काउंट के साथ उपलब्ध कराया है। ई-कॉमर्स वेबसाइट ऐमजॉन इंडिया से सैमसंग गैलेक्सी ज़ेड फ्लिप 5 को 30 प्रतिशत छूट के साथ लिया जा सकता है। गौर करने वाली बात है कि यह ऑफर सिर्फ 512 जीबी स्टोरेज वेरियंट पर ही उपलब्ध है। दक्षिण कोरियाई कंपनी के इस फोल्डेबल फोन पर मिल रहे डिस्काउंट के बारे में विस्तार से जानें…

Samsung Galaxy Z Flip 5 Price

गैलेक्सी ज़ेड फ्लिप के 8 जीबी रैम व 512 जीबी स्टोरेज वेरियंट को ऐमजॉन इंडिया से 1,09,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। फिलहाल ऐमजॉन पर 20,000 रुपये का एक कूपन उपलब्ध है जिसे अप्लाई करने पर यह फोन 89,999 रुपये में आपको मिल जाएगा।

इसके अलावा HDFC बैंक क्रेडिट कार्डधारक फुल पेमेंट और EMI ट्रांजैक्शन के जरिए हैंडसेट लेने पर 14,000 रुपये डिस्काउंट पा सकते हैं। इस डिस्काउंट के साथ Galaxy Z Flip 5 के 8 जीबी रैम व 512 जीबी स्टोरेज वेरियंट को 75,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।

अक्षता मूर्ति के पास हजारों करोड़ की संपत्ति, किंग चार्ल्स से भी ज्यादा हुई धन-दौलत, जानें Infosys से क्या कनेक्शन

गौर करने वाली बात है कि ऐमजॉन पर उपलब्ध 20,000 रुपये वाले कूपन का फायदा 31 मई तक लिया जा सकता है। हालांकि, एक बार रिडीम करने के बाद ऑर्डर को उसी दिन प्लेस करना जरूरी है।

Samsung Galaxy Z Flip 5 Deal

सैमसंग गैलेक्सी ज़ेड फ्लिप 5 बाजार में उपलब्ध सबसे बेस्ट क्लैमशैल फोल्डेबल फोन में से एक है। Galaxy Z Flip 5 स्मार्टफोन के 512 जीबी स्टोरेज वेरियंट को छूट पर लेने का मौका है।

भीषण गर्मी की छुट्टी! ऐमजॉन पर 15000 से कम में मिल रहा पोर्टेबल AC-फैन-कूलर, दीवार या खिड़की पर लगाने का झंझट खत्म

बता दें कि गैलेक्सी ज़ेड फ्लिप 5 को पिछले साल (2023) में जून में लॉन्च किया गया था। अब जुलाई 2024 में इस हैंडसेट के अपग्रेडेड Galaxy Z Flip 6 को लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।

सैमसंग का यह फोल्डेबल फोन ऐंड्रॉयड 13 के साथ आता है। इसमें ब्लूटूथ, वाई-फाई, यूएसबी और NFC जैसे फीचर्स दिए गए हैं। डिवाइस में डुअल सिम, फास्ट चार्जिंग, वायरलेस चार्जिंग और बिल्ट-इन जीपीएस सपोर्ट दिए गए हैं। डिवाइस में 3700mAh की बैटरी मिलती है। हैंडसेट का वजन 187 ग्राम है। अनफोल्ड रहने पर इसकी स्क्रीन 6.7 इंच बड़ी रहती है जिसका रेजॉलूशन 2640 x 1080 पिक्सल है।