रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) 29 अगस्त, 2022 को अपनी 45वीं Annual General Meeting (AGM) का आयोजन कर रही है। पिछले कुछ सालों के दौरान सालाना आम बैठक में Reliance Jio ने कई महत्वपूर्ण ऐलान किए हैं जो खासतौर पर शेयरहोल्डर और आम लोगों से जुड़े थे। रिलायंस एजीएम में ही कंपनी ने अपनी 4G Service लॉन्च की थी। इसके बाद JioPhone, JioPhone 2, JioPhone Next समेत कई प्रोडक्ट्स का ऐलान AGM में किया जा चुका है।
रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी द्वारा AGM प्लैटफॉर्म पर एक बार फिर बड़ा ऐलान किए जाने की उम्मीद है। इस साल रिलायंस एजीएम में कंपनी Jio 5G कनेक्टिविटी रोलआउट करने से जुड़ा ऐलान कर सकती है। इसके अलावा JioPhone 5G डिवाइस को भी लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। अगर आप रिलायंस एजीएम को लाइव देखना चाहते हैं तो हम आपको बता रहे हैं इसके बारे में सबकुछ…
RIL AGM 2022: How to watch online
RIL AGM 2022 की शुरुआत 29 अगस्त, 2022 को दोपहर 2 बजे से होगी। इस इवेंट को रिलायंस के वीडियो कॉन्फ्रेन्सिंग प्लैटफॉर्म JioMeet पर लाइव देखा जा सकता है। अगर आप JioMeet पर इस इवेंट को लाइव देखना चाहते हैं तो +91-7977111111 पर Hi भेज सकते हैं और आपको AGM का जियोमीट लिंक मिल जाएगा। यहां चैटबॉट यूजर्स को इवेंट देखने का तरीका और इसके लिए रजिस्टर करने से जुड़ी पूरी जानकारी मुहैया कराएगा।
इसके अलावा रिलायंस एजीएम को Reliance के YouTube चैनल FlameofTruth पर भी देखा जा सकता है। FlameofTruth नाम के Twitter अकाउंट पर भी आप इवेंट से जुड़े अपडेट पा सकते हैं। इसके अलावा आधिकारिक Reliance Jio ट्विटर हैंडल और यूट्यूब चैनल पर भी इवेंट लाइव स्ट्रीम देखा जा सकता है।
RIL AGM 2022: Jio 5G services rollout expected
रिलायंस एजीएम 2022 में Jio 5G सर्विस को भारत में रोलआउट करने का ऐलान किया जा सकता है। बता दें कि हाल ही में देश में आयोजित 5G Spectrum नीलामी में रिलायंस जियो सबसे बड़ी बोली लगाने वाली कंपनी बनी।
रिलायंस जियो द्वारा शुरुआत में 13 शहर- दिल्ली, बेंगलुरू, गांधीनगर, चंडीगढ़, अहमदाबाद, गुरुग्राम, मुंबई, पुणे, हैदराबाद, चेन्नई, जामनगर, कोलकाता और लखनऊ में 5G नेटवर्क लॉन्च होने की उम्मीद है। खबरों के मुताबिक, जियो 5G डेटा की कीमतों का खुलासा भी RIL AGM 2022 में किया जा सकता है।
RIL AGM 2022: JioPhone 5G launch expected
जियो 5G सर्विस के अलावा, रिलायंस AGM में कंपनी अपना पहला किफायती 5G फोन JioPhone 5G लॉन्च कर सकती है। बता दें कि पिछले साल गूगल और जियो ने मिलकर JioPhone Next डिवाइस लॉन्च किया था।
कई सारी रिपोर्ट्स में पता चला है कि JioPhone 5G में 6.5 इंच डिस्प्ले होगी जो HD+ रेजॉलूशन के साथ आएगी। जियोफोन 5G में स्नैपड्रैगन 480 प्रोसेसर, 32 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज और 4 जीबी रैम दी जा सकती है। फोन में 5000mAh बैटरी और ड्यूल कैमरा सेटअप मिलने की उम्मीद है।
माना जा रहा है कि स्टॉक ऐड्रॉयड सपोर्ट के चलते JioPhone 5G में गूगल असिस्टेंट, रीड-अलाउड टेक्स्ट जैसे फीचर्स मिलेंगे। खबरों के मुताबिक, जियोफोन 5जी को 10000 रुपये से कम के किफायती सेगमेंट में लाया जा सकता है।