India 77th Republic Day 2026 Parade Date, Timing, LIVE Telecast: भारत 26 जनवरी 2026 को अपना 77वां गणतंत्र दिवस पूरे देश में धूमधाम से मनाने जा रहा है। इसी दिन वर्ष 1950 में भारतीय संविधान लागू हुआ था और देश एक संप्रभु गणराज्य बना। हर साल की तरह इस बार भी राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली गणतंत्र दिवस परेड के लिए पूरी तरह तैयार है।

गणतंत्र दिवस परेड का आयोजन नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर किया जाएगा, जहां भारतीय सेना की तीनों सेनाएं, अर्धसैनिक बल, पुलिस बल, एनसीसी कैडेट्स और देश के अलग-अलग राज्यों से आए कलाकार अपनी झांकियों और प्रस्तुतियों से भारत की विविध संस्कृति को प्रदर्शित करेंगे।

LIVE: कर्तव्य पथ पर दिखेगी आत्मनिर्भर भारत की झलक, PM मोदी ने दी देशवासियों को बधाई

घर बैठे कैसे देखें रिपब्लिक डे परेड 2026

अगर आप परेड देखने नहीं जा पा रहे हैं तो चिंता की कोई बात नहीं है। आप टीवी और मोबाइल दोनों पर घर बैठे गणतंत्र दिवस परेड का सीधा प्रसारण देख सकते हैं।

Republic Day Parade 2026 LIVE कहां देखें

गणतंत्र दिवस परेड का लाइव टेलीकास्ट दूरदर्शन (Doordarshan) पर किया जाएगा।
इसके अलावा All India Radio और दूरदर्शन के आधिकारिक YouTube चैनल पर भी परेड की लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध रहेगी।
विशेष बात यह है कि लाइव प्रसारण के दौरान साइन लैंग्वेज इंटरप्रिटेशन की सुविधा भी दी जाएगी ताकि हर नागरिक इस कार्यक्रम का आनंद ले सके।

Republic Day Parade 2026 का समय

26 जनवरी को सुबह 9:30 बजे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कर्तव्य पथ पर राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगी। इसके बाद लगभग 10 बजे से गणतंत्र दिवस परेड की औपचारिक शुरुआत होगी।

मोबाइल पर रिपब्लिक डे परेड कैसे देखें

मोबाइल फोन पर परेड देखने के लिए आप ये आसान स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं-

-अपने स्मार्टफोन में YouTube ऐप खोलें

-सर्च बार में “Doordarshan Republic Day Parade” टाइप करें

-दूरदर्शन नेशनल के आधिकारिक चैनल पर लाइव स्ट्रीम शुरू होते ही परेड देख सकते हैं

Republic Day Parade 2026 से जुड़ी जरूरी जानकारी

तारीख: 26 जनवरी 2026
परेड शुरू होने का समय: सुबह 9:30 से 10 बजे के बीच
परेड रूट: विजय चौक से इंडिया गेट
कुल दूरी: लगभग 5 किलोमीटर
स्थान: कर्तव्य पथ, नई दिल्ली

गणतंत्र दिवस परेड न सिर्फ भारत की सैन्य शक्ति को दर्शाती है, बल्कि देश की सांस्कृतिक विविधता और एकता की भी शानदार झलक पेश करती है।