India 75th Republic Day 2024 Parade Date, Timing, LIVE Telecast: 26 जनवरी 2024 को देश अपना 75वां रिपब्लिक डे (गणतंत्र दिवस) मना रहा है। इस ऐतिहासिक दिन देश का संविधान लागू हुआ था। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली हर बार की तरह ऐतिहासिक राजपथ और कर्तव्य पथ पर रेजिमेंटल परेड के लिए तैयार हैं। इस परेड में भारतीय सैन्य बल, पुलिस और पार्लियामेंट्री फोर्सेज के अलावा देशभर से आए कलाकार हिस्सा लेते हैं। फोन और टीवी दोनों पर आप घर बैठे रिपब्लिक डे परेड देख सकते हैं।
Happy Republic Day Quotes:सारे जहां से अच्छा हिंदोस्तां हमारा…देखें बेस्ट कोट्स
देश के 75वें गणतंत्र दिवस के मौके पर राष्ट्रीय राजधानी में होने वाली परेड में फ्रांस के राष्ट्रपति Emmanuel Macron मुख्य अतिथि होंगे। राजपथ पर खास लोगों के साथ ही आम लोगों को भी परेड देखने का मौका मिलता है। इसके लिए पहले से ऑनलाइन और ऑफलाइन टिकट उपलब्ध कराए जाते हैं। अगर आप परेड में नहीं जा रहे हैं और चाहते हैं कि घर बैठे ही भारत की सभ्यता के दर्शन कर सकें तो आप लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं।
Republic Day Parade: कहां होगी लाइव स्ट्रीम
रिपब्लिक डे परेड 2024 को हर बार की तरह ही भारत के पब्लिक सर्विस ब्रॉडकास्टर दूरदर्शन (Doordarshan) और All India Radio के यूट्यूब चैनल पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। लाइव स्ट्रीमिंग की शुरुआत 26 जनवरी 2024 को सुबह 9.30 बजे से होगी। इसके अलावा, इन चैनल पर रिपब्लिक डे कमेंट्री के लिए लाइव साइन लैंग्वेज इंटरप्रेटेशन भी प्रोवाइड कराई जाएगी।
How to watch Republic Day 2024 Parade Online
रिपब्लिक डे 2024 परेड की शुरुआत कर्तव्य पथ से होगी जहां राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगी। इसके बाद सुबह 10 बजे से गणतंत्र दिवस परेड शुरू होगी। आप टीवी पर दूरदर्शन के अलावा निजी टीवी चैनल पर भी परेड को लाइव देखे सकेंगे। जनसत्ता के लाइव टीवी पर भी 75वें गणतंत्र दिवस परेड के सेलिब्रेशन को लाइव देखा जा सकेगा।
करोड़ों की दौलत की मालकिन हैं सानिया मिर्जा, जानें नेट वर्थ
Republic Day Parade on Mobile
-मोबाइल पर भी यूट्यूब ऐप में जाकर रिपब्लिक डे परेड को लाइव देखा जा सकता है।
-सबसे पहले अपने फोन में YouTube खोलें
-इसके बाद Search bar में जाकर Doordarshan Republic Day टाइप करें
-इसके बाद आप रिपब्लिक डे 2023 परेड को लाइव दूरदर्शन नेशनल के यूट्यूब चैनल पर लाइव देख पाएंगे।
Time, details of Republic Day Celebrations
तारीख: January 26(शुक्रवार)
परेड शुरू होने का समय: सुबह 9.30 से 10 बजे के बीच
परेड पथ: विजय चौक से इंडिया गेट
परेड की दूरी: 5 किलोमीटर
वेन्यू: कर्तव्य पथ, नई दिल्ली</p>