रिलायंस ने दुनिया का सबसे सस्ता एंड्रॉयड स्मार्टफोन JioPhone Next लॉन्च कर दिया है। जिसको आप केवल 6499 रुपये में खरीद सकते है। वहीं इस स्मार्टफोन में कई ऐसे फीचर्स मिलेंगे जो आपको दूसरे स्मार्टफोन में नहीं मिलते। जो इस सेगमेंट में JioPhone Next स्मार्टफोन को काफी अलग बनाते हैं। वहीं इस स्मार्टफोन में कई ऐसे भी फीचर्स है जो मिसिंग हैं जो दूसरी कंपनी दे रही हैं। आइए जानते है ऐसे ही सभी फीचर्स के बारे में….
JioPhone Next में मिलेगा फोटो ट्रांसलेट मोड – जियो ने इस स्मार्टफोन को गूगल के साथ मिलकर तैयार किया है। जिसके चलते इस स्मार्टफोन में गूगल लेंस की तर्ज पर किसी भी डॉक्युमेंट का फोटो कैप्चर करके उसे अपनी भाषा में ट्रांसलेट करने का फीचर है। इसके साथ ही कैप्चर किए गए टेक्स्ट को आप अपनी भाषा में सुन भी सकते हैं।
JioPhone Next में मिलेगा OTG सपोर्ट – अमूमन इस रेंज के स्मार्टफोन में कंपनियां OTG सपोर्ट नहीं देती है। लेकिन JioPhone Next स्मार्टफोन में आपको ये मिलेगा। जिससे आप स्मार्टफोन में पेन ड्राइव लगाकर म्यूजिक, मूवि, वेब सीरीज आसानी से देख सकते हैं। इसके साथ ही इस स्मार्टफोन में आपको 32GB का स्टोरेज भी मिलेगा। जिसमें आप वीडियो, ऑडियो, फोटो और टेक्स्ट कंटेंट सेव कर सकते हैं।
JioPhone Next में मिलेगा फोकस मोड – इस फीचर्स की मदद से आप अपने जरूरत के ऐप्स का इस्तेमाल आसानी से कर सकते हैं। वहीं अगर कुछ ऐप्स आपको परेशान कर रहे हैं। तो आप इस मोड की मदद से सिलेक्टेड ऐप्स के नोटिफिकेशन बंद कर सकते हैं। इसके अलावा इस स्मार्टफोन की क्लॉक में आपको बेडटाइम मोड भी मिलेगा। जो सोने के समय और स्क्रीन टाइम को मॉनिटर कर सकता हैं।
JioPhone Next में नहीं है हाथ से टाइपिंग का झंझट – रिलायंस ने इस स्मार्टफोन को प्रगति ओस पर तैयार किया है। जिससे कीबोर्ड में वॉयस टाइपिंग, वन हैंड मोड, ग्लाइड टाइपिंग, पर्सनल डिक्शनरी जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसके साथ ही यूजर्स फोन के लाइव ट्रांसक्राइब ऐप की मदद से आसानी से टाइप कर सकते हैं। ऐसे में अब आपको कीबोर्ड से टाइप नहीं करना होगा।
डिजिटल वेल बीइंग – JioPhone Next में आपको सैमसंग A70 की तर्ज पर डिजिटल वेल बीइंग मिलेगा। जिसकी मदद से आप पता लगा सकते है कि, आपने किस ऐप को कितने घंटे यूज किया है या इस ऐप के लिए स्क्रीन कितनी देर ऑन रही। इसी में आपको डू-नॉट-डिस्टर्ब का फीचर भी मिलेगा। फोन में बच्चों की सेफ्टी के लिए पेरेंटल लॉक भी दिया है।
JioPhone Next की खामियां – इस स्मार्टफोन में कई बेहरीन फीचर्स मिलने के बावजूद काफी खामियां है। जैसे की JioPhone Next में आपको फिंगरप्रिंट स्कैनर और फेस अनलॉक जैसे फीचर्स नहीं मिलेंगे। इसके अलावा इस स्मार्टफोन में बैटरी पैक भी केवल 3500mAh का दिया गया है। जो कि इस सेगमेंट के दूसरे फोन में 5000mAh तक मिलता है।