Reliance Jio, JioLink Plans: रिलायंस जियो अपने ब्रॉडबैंड और प्रीपेड यूजर्स को तो शानदार डेटा तो मुहैया कराती ही है लेकिन बता दें कि कंपनी के पास जियोलिंक सर्विस भी उपलब्ध है। जियो के पास जियो लिंक सर्विस के तीन प्लान्स हैं और इन प्लान्स के साथ 1076GB तक डेटा दिया जाता है। आइए अब आपको इस विषय में जानकारी देते हैं कि क्या है जियो लिंक और प्लान्स।
क्या है Jio Link
आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि यह कंपनी की 4जी मॉडम सर्विस है जो नेटवर्क कवरेज को बेहतर बनाती है। बता दें कि जियोलिंक सर्विस वाई-फाई हॉटस्पॉट डिवाइस से अलग तो है लेकिन इसमें यूजर्स को अधिक डेटा दिया जाता है। आइए अब आपको जियो लिंक के बेस्ट प्लान्स के बारे में जानकारी देते हैं।
JioLink Plans
जियो लिंक के तीन प्लान्स उपलब्ध हैं जिसमें मंथली, तीन महीने और 6 महीने वाले प्लान हैं। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि एक महीने वाले प्लान की कीमत 699 रुपये है, वहीं तीन महीने वाले प्लान की कीमत 2099 रुपये और 6 महीने वाले प्लान की कीमत 4199 रुपये है।
JioLink 699 Plan
699 रुपये वाले जियो लिंक प्लान के साथ यूजर को हर दिन 5GB डेटा के अलावा 16GB अतिरिक्त डेटा दिया जाता है। इस प्लान की वैधता 28 दिनों की है, यह प्लान कुल 156GB डेटा के साथ आता है।
Reliance Jio Link Plans: जानें, रिलायंस जियो लिंक प्लान्स के बारे में (फोटो- जियो डॉट कॉम)
एक बात जो गौर करने वाली है वह यह है कि इस प्लान में कॉलिंग या एसएमएस की सुविधा नहीं दी जाती है। अन्य बेनिफिट्स की बात करें तो यूजर को जियो ऐप्स का भी एक्सेस मिलेगा।
JioLink 2099 Plan
2099 रुपये वाले जियो लिंक प्लान के साथ यूजर को हर दिन 5GB डेटा के अलावा 48GB अतिरिक्त डेटा दिया जाता है। इस प्लान की वैधता 98 दिनों की है। यह प्लान कुळ 538GB डेटा के साथ आता है।
इस प्लान के साथ भी आपको कॉलिंग या फिर एसएमएस की सुविधा नहीं मिलेगी। अन्य बेनिफिट्स में यूजर को जियो ऐप्स का भी एक्सेस दिया जाता है।
JioLink 2099 Plan
2099 रुपये वाले जियो लिंक प्लान के साथ यूजर को हर दिन 5GB डेटा के अलावा 96GB अतिरिक्त डेटा दिया जाता है। इस प्लान की वैधता 196 दिनों की है। यह प्लान कुल 1076GB डेटा के साथ आता है।
इस प्लान के साथ भी आपको कॉलिंग या फिर एसएमएस की सुविधा नहीं मिलेगी। अन्य बेनिफिट्स में यूजर को जियो ऐप्स का भी एक्सेस दिया जाता है।
एक बात जो गौर करने वाली है वह यह है कि कंपनी अब कंपनी जियो लिंक सर्विसॉ ऑफर नहीं करती है तो इसका मतलब यह हुआ कि जियो के इन प्लान्स का लाभ केवल उन्हीं यूजर्स को होगा जो पहले से इस सेवा को इस्तेमाल कर रहे हैं।
OnePlus 8 और OnePlus 8 Pro की भारत में कीमत का हुआ खुलासा, जानें खूबियां
Apple iPhone SE 2020 vs OnePlus 8: जानें, किस फोन के फीचर्स हैं ज्यादा दमदार