Refurbished laptops india: ईकॉमर्स वेबसाइट अमेजन और फ्लिपकार्ट और ऑफलाइन बाजार से ब्रांड न्यू लैपटॉप तो बड़ी ही आसानी से खरीदे जा सकते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि अमेजन से रिफर्बिश्ड लैपटॉप भी खरीदे जा सकते हैं। यह एक प्रकार के सेकेंड हैंड लैपटॉप होते हैं, लेकिन सेलर द्वारा इन लैपटॉप को टेस्ट किया जाता है और उसकी कमियों को दूर कर बेचा जाता है।

अमेजन पर ये रिफर्बिश्ड लैपटॉप Renewed नाम से बेचे जाते हैं, जो नाम की शुरुआत में ही लिखा होता है। इन लैपटॉप में अलग-अलग कंफिग्रेशन होते हैं। इन लैपटॉप पर सेलर द्वारा 6 महीने की वारंटी दी जाती है। इस सेगमेंट में डेल, एसर, लेनोवो आदि ब्रांड से लैपटॉप खरीदे जा सकते हैं। बताते चलें कि इन लैपटॉप पर आसान किस्तों की सुविधा मिलती है, जो अलग-अलग बैंकों द्वारा उपलब्ध कराई जाती है।

Dell Latitude Laptop E3380 Intel Core i3

Dell के इस लैपटॉप को अमेजन से Renewed कंडिशन में खरीदा जा सकता है, जो रिफर्बिश्ड लैपटॉप है। इस लैपटॉप में 4 जीबी रैम मिलती है। यह लैपटॉप इंटेर कोर आई3 6006U प्रोसेसर के साथ आता है। इसमें 13.3 इंच की स्क्रीन दी गी है। अमेजन पर दी गई जानकारी के मुताबिक, यह एक अल्ट्रा स्लिम और लाइट लैपटॉप बताया है। इस लैपटॉप पर सेलर द्वारा 6 महीने की वारंटी दी गई है और इस पर कुछ स्क्रैच भी हो सकते हैं। इसमें 512 जीबी रैम मिलती है।

अमेजन पर यह लैपटॉप 30790 रुपये में मिलता है, जबकि पुरानी कीमत 96990 रुपये है। इस लैपटॉप पर आसान किस्तों का भी विकल्प है। एचडीएफसी क्रेडिट कार्ड यूजर्स 1,493 रुपये की स्टैंडर्ड किस्तों में भी इसे खरीद सकते हैं, जो 24 महीने तक चलेगी। यह लैपटॉप विंडोज 10 प्रो पर काम करता है। यह लैपटॉप अमेजन पर (Renewed) Dell Latitude Laptop E3380 Intel Core i3 – 6006u Processor 6th Gen, 4 GB Ram & 512 GB SSD, 13.3 Inches Screen नाम से मौजूद है।

Lenovo IdeaPad B40-70

Lenovo IdeaPad B40-70 एक रिफर्बिश्ड लैपटॉप है। इस लैपटप में 4 जीबी रैम दी गई है, जिसे 16 जीबी तक अपग्रेड किया जा सकता है। इंटेल कोर आई3 प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 14 इंच का स्क्रीन दिया गया है। यह लैपटॉप 500 जीबी एचडीडी स्टोरेज के साथ आता है। साथ ही इसमें विंडोज 10 प्रो, एमएस ऑफिस 2019 और फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। अमेजन पर दी गई जानकारी के मुताबिक, यह लैपटॉप 6 महीने की सेलर वारंटी के साथ आता है और इस पर कुछ स्क्रैच या निशान भी हो सकते हैं। इस लैपटॉप की कीमत 31999 रुपये है, जबकि पुरानी कीमत 60 हजार रुपये बताई गई है। एसबीआई क्रेडिट कार्ड की मदद से इसे 1,552 रुपये की आसान किस्त में खरीदा जा सकता है।

Acer Aspire 3 A315

Acer Aspire 3 A315 लैपटॉप रिफर्बिश्ड लैपटॉप है और इसमें 15.6 इंच का फुलएचडी स्क्रीन दिया गया है। यह विंडोज 10 के साथ आता है। इसमें 4 जीबी रैम और 1 टीबी एचडीडी स्टोरेज मिलती है। इस पर भी 6 महीने का वारंटी मिलती है। इसकी कीमत 33990 रुपये है, जबकि पुरानी कीमत 45990 रुपये दिखाई गई है। एचडीएफसी क्रेडिट कार्ड की मदद से 1,648 रुपये की आसान किस्त में खरीदा जा सकता है, जो 24 महीने तक चलेंगी।

सलाहः अमेजन पर मिलने वाले लैपटॉप को खरीदने से पहले उसके बारे में दी गई जानकारी को ध्यान से पढ़ लें। साथ ही वारंटी और EMI की शर्तों पर भी गौर करें। ये रिफर्बिश्ड फोन हैं और किसी भी जानकारी को नजरअंदाज करना नुकसान पहुंचा सकता है।