Refurbished laptops india online: घर में लैपटॉप हो तो उससे ऑनलाइन क्लासेस लेने के अलावा दफ्तर के काम भी किए जा सकते हैं। यहां तक फोटो और वीडियो एडिटिंग जैसे काम भी किए जा सकते हैं। लेकिन अच्छे कंफिग्रेशन के साथ आने वाले लैपटॉप की कीमत भी ज्यादा होती है।
ऐसे में आज हम आपको अमेजन पर मिलने वाले Renewed लैपटॉप के बारे में बताने जा रहे हैं, जो एक सेकेंड हैंड लैपटॉप की कैटेगरी ही है। इसे रिफर्बिश्ड लैपटॉप कहा जा सकता है। दरअसल, अमेजन पर मिलने वाले Renewed लैपटॉप को एक निर्धारित स्टेज पर परीक्षण किया जाता है, उसके बाद उसे बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाता है।
Fujitsu
इंटेल कोर आई5 प्रोसेसर के साथ आने वाला सबसे सस्ता लैपटॉप खोज रहे हैं तो Fujitsu नाम का लैपटॉप एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। यह एक जापानी कंपनी है। इस लैपटॉप में 15.6 इंच का स्क्रीन दिया गया है, जिसका रेजोल्यूशन 1366 X 768 पिक्सल है। इसमें 4 जीबी रैम और 320 जीबी एचडीडी स्टोरेज मिलती है। यह लैपटॉप विंडोज ओएस पर काम करता है। इसमें इंटेल एचडी ग्राफिक्स दिया गया है।
Lenovo Intel Core i5 3320M
लेनोवो इंटेल कोर आई5 3320M को अमेजन से Renewed कंडिशन में खरीदा जा सकता है। इस लैपटॉप में 14 इंच का स्क्रीन दिया गया है, जिसका रेजोल्यूशन 1366×768 पिक्सल है। इस लैपटॉप में 8 जीबी रैम और 500GB इंटरनल स्टोरेज मिलती है। यह लैपटॉप विंडोज 10 ओएस के साथ आता है। इसमें इंटेल MS Office Pro 2019 दिया गया है। साथ ही यह इंटेल एचडी ग्राफिक्स के साथ आता है।
यह लैपटॉप इंटेल कोर आई5 प्रोसेसर के साथ आता है। अमेजन पर इसकी कीमत 35,898 रुपये है, जबकि पुरानी कीमत 70 हजार रुपये दिखाई गई है। अमेजन पर दी गई जानकारी के मुताबिक, सेलर द्वारा इस पर 6 महीने की वारंटी दी जा रही है। इस पर ईएमआई का भी ऑप्शन है और एचडीएफसी बैंक इस पर 1,741 रुपये की ईजी ईएमआई का ऑप्शन दे रहा है, जो 2 साल तक चलेंगी।
HP 15 10th Gen Intel Core i3
एचपी का यह लैपटॉप इंटेल कोर आई3 10 जनरेशन पर काम करता है। इसमें फुलएचडी स्क्रीन दी गई है, जो 15.6 इंच के साथ आती है। इस लैपटॉप में 8 जीबी रैम और 1 टीबी एचडीडी स्टोरेज मिलती है। यह विंडोज 10 और एमएस ऑफिस पर काम करता है। इसकी कीमत 36490 रुपये है, जबकि पुरानी कीमत 40999 रुपये बताई गई है। सेलर द्वारा इस पर 6 महीने की वारंटी दी गई है। साथ ही यह EMI ऑप्शन के साथ आता है।
ASUS VivoBook 14 (2020)
ASUS VivoBook 14 (2020) लैपटॉप अमेजन पर Renewed सेगमेंट में मिल रहा है। यह लैपटॉप 14 इंच की स्क्रीन के साथ आता है। यह एक पतला और हल्का लैपटॉप है। इस लैपटॉप में 8 जीबी रैम और 1 टीबी एचडीडी स्टोरेज मिलती है। इसमें इंटीग्रेटेड ग्राफिक्स है। इसका वजन 1.6 किलोग्राम है। इसकी कीमत 36792 रुपये है और इसकी पुरानी कीमत 45990 रुपये है। अमेजन पर दी गई जानकारी के मुताबिक, इस पर सेलर द्वारा 6 महीने की वारंटी दी जा रही है। साथ ही पर कुछ स्क्रैच व निशान हो सकते हैं। इसे आसान किस्तों में भी खरीदने का विकल्प मुहैया कराया गया है।
इसे भी पढ़ेंः आधे से भी कम कीमत में मिल रहे हैं ये 4 रिफर्बिश्ड लैपटॉप
सलाह: अमेजन पर मिलने वाले रिफर्बिश्ड या कहें कि Renewed लैपटॉप खरीदने से पहले उसके बारे में दी जाने वाली जानकारी को ध्यान से पढ़ लें। साथ ही वारंटी संबंधित जानकारी को अच्छे से पढ़ लें। किसी भी जानकारी की अनदेखी करने से आपको नुकसान भी उठाना पड़ सकता है।

