Refurbished laptops in india: ईकॉमर्स वेबसाइट अमेजन पर नए प्रोडक्ट के अलावा रिफर्बिश्ड सामान भी मिलता है, जिसमें लैपटॉप, स्मार्टफोन और अन्य प्रोडक्ट मौजूद हैं और इनकी कीमत ब्रांड न्यू की तुलना में कम होती है। अमेजन इन प्रोडक्ट को Renewed नाम से बेचती है। आज हम अमेजन पर मिलने वाले कुछ Renewed लैपटॉप के बारे में बताते हैं।
अमेजन पर Renewed कैटेगरी में HP, Dell, lenovov जैसे ब्रांड के बहुत से लैपटॉप मौजूद हैं, लेकिन आज 8जीबी रैम के साथ आने वाले Renewed लैपटॉप के बारे में बताएंगे। इनमें बड़ी स्क्रीन और इंटेल कोर आई 5 जैसे प्रोसेसर भी दिए गए हैं। इन लैपटॉप पर न सिर्फ ईजी EMI का ऑप्शन है बल्कि 6 महीने की वारंटी भी मिल रही है। इनमें से कई लैपटॉप में पर रिप्लेसमेंट का भी ऑप्शन मिलता है।
Lenovo Thinkpad Laptop
अमेजन पर रिफर्बिश्ड कंडिशन में मिलने वाले Lenovo Thinkpad Hybrid Laptop X230 लैपटॉप में इंटेल कोर आई5 -3320m प्रोसेसर दिया गया है। साथ ही यह फोन 8 जीबी रैम के साथ आता है। इसमें 511 जीबी एसएसडी स्टोरेज मिलती है। यह लैपटॉप विंडोज 10 पर काम करता है। इस लैपटॉप में 12.5 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। अमेजन पर दी गई जानकारी के मुताबिक, यह प्रोडक्ट रिफर्बिश्ड है और इस पर कुछ स्क्रैच हो सकते हैं। साथ ही सेलर द्वारा 6 महीने की वारंटी दी जा रही है। इसकी कीमत 45,989 रुपये है, जबकि पुरानी कीमत 65000 रुपये है। एचडीएफसी बैंक यूजर्स इसे 2,230 रुपये की आसान किस्त में खरीद सकते हैं, जो 24 महीने तक चलेगी।
Dell Latitude Laptop 3340
Dell Latitude Laptop 3340 लैपटॉप में 8 जीबी रैम और
Intel Core i3 4005u प्रोसेसर दिया गया है। इस लैपटॉप में 256 जीबी एसएसडी स्टोरेज मिलती है। यह लैपटॉप विंडोज 10 के संग आता है। साथ ही इसमें 14.1 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। अमेजन पर दी गई जानकारी के मुताबिक, यह एक रिफर्बिश्ड लैपटॉप है और इस पर स्क्रैच या निशान हो सकते हैं। साथ ही इसमें 6 महीने का वारंटी दी गई है, जो सेलर द्वारा दिया गया है। इस लैपटॉप की कीमत 31990 रुपये है, जबकि इसकी पुरानी कीमत 44999 रुपये है। ऐसे में यूजर्स को यह 13009 रुपये कम में दाम में खरीदा जा सकता है। इस लैपटॉप को 1,551 रुपये की ईएमआई में खरीद सकते हैं, जो 24 महीने तक चलेगी।
HP EliteBook 820 G2
अमजन पर रिफर्बिश्ड कंडिशन में HP EliteBook 820 G2 लैपटॉप मिल रहा है। इसमें 12.5 इंच की एलईडी स्क्रीन दी गई है। यह डिवाइस विंडोज 10 पर काम करता है। यह लैपटॉप Intel Core i5-5300U प्रोसेसर पर काम करता है। इसमें 8 जीबी रैम और 128 जीबी एसएसडी स्टोरेज मिलती है। इस लैपटॉप में 12.5 एलईडी डिस्प्ले दिया गया है। इस पर सेलर द्वारा 6 महीने की वारंटी दी गई है, जबकि अमेजन पर पुरानी कीमत 65,990 रुपये लिस्टेड है। एचडीएफसी बैंक यूजर्स इसे 1,861 रुपये की आसान किस्तों में खरीद सकता है, जो 24 महीने तक चलेगी।
Dell Laptop
अमेजन पर Renewed कंडिशन का एक और लैपटॉप है, जिसका नाम Dell Intel Core i5-4th Gen है। इसमें 14 इंच की स्क्रीन दी है, जिसका रेजोल्यूशन 1366×768 पिक्सल है। इसमें 8 जीबी रैम और 256 जीबी इंटरनल स्टोरेज मिलती है। यह विंडोज 10 प्रो काम करता है। इसमें Intel Integrated HD Graphics 4600 कार्ड दिया गया है। अमेजन पर दी गई जानकारी के मुताबिक, इसमें 6 महीने की सेलर वारंटी है। पुरानी कीमत 1 लाख रुपये बताई गई है। एचडीएफसी बैंक यूजर्स 1,770 रुपये की आसान किस्त में इसे खरीद सकते हैं।
सलाह: अमेजन पर मिलने वाले रिफर्बिश्ड लैपटॉप को खरीदने से पहले उसके बारे में दी गई जानकारी को ध्यान से और अच्छे से समझ लें। लैपटॉप की कंडिशन और वारंटी पर ध्यान दें। किसी भी जानकारी को नजर अंदाज करना महंगा पड़ सकता है। साथ ही आप इनकी रिटर्न या रिप्लेसमेंट पॉलिसी पर ध्यान दें।