refurbished laptops in india: कोरोना संक्रण के दस्तक देने के बाद अधिकतर लोगों को लैपटॉप की जरूरत महसूस होने लगी थी। ऐसे में अगर आप एक अच्छा लैपटॉप खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ रिफर्बिश्ड लैपटॉप के बारे में। ये लैपटॉप ब्रांड न्यू की तुलना में सस्ते हैं। साथ ही इन पर वारंटी भी मिलती है।
refurbished lenovo laptops amazon
ईकॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेजन पर लेनोवो का Intel 2nd Gen Core i5 प्रोसेसर के साथ आने वाला रिफर्बिश्ड लैपटॉप मिल रहा है। इस लैपटॉप में 14.1 इंच का स्क्रीन दिया गया है, जिसका रेजोल्यशन 1366×768 पिक्सल है। इस लैपटॉप में 4 जीबी रैम, 320 जीबी इंटरनल स्टोरेज और विंडोज 7 ओएस दिया गया है। इसमें इंटेल एचडी ग्राफिक्सल 3000 है। अमेजन पर दी गई जानकारी के मुताबिक, इसमें कुछ स्क्रैच भी हो सकते हैं और सेलर द्वारा इस पर 6 महीने की वारंटी दी जा रही है। इस रिफर्बिश्ड लैपटॉप की कीमत 27,990 रुपये है, जबकि पुरानी कीमत 78,888 रुपये लिस्टेड है।
refurbished dell laptop
DELL Latitude E5440 को रिफर्बिश्ड कंडिशन में अमेजन से खरीदा जा सकता है। इस लैपटॉप में 8 जीबी रैम और 500 जीबी स्टोरेज मिलती है। इस लैपटॉप में 14 इंच का डिस्प्ले, विंडोज 10 ओएस, इंटिग्रेटेड ग्राफिक्स कार्ड दिया गया है। साथ ही इस लैपटॉप का वजन 2 किलोग्राम है। अमेजन पर दी गई जानकारी के मुताबिक, इस लैपटॉप पर कुछ स्क्रैच हो सकता है, जबकि सेलर द्वारा इस पर 6 महीने की वारंटी दी जा रही है। इसकी कीमत 29,590 रुपये है, जबकि पुरानी 69,990 रुपये लिस्टेड है।
hp refurbished laptops india
HP EliteBook 840 G3 को अमेजन से रिफर्बिश्ड कंडिशन में खरीदा जा सकता है। इस लैपटॉप में 14.5 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। इस लैपटॉप में इंटेल कोर आई5 6th जेनरेशन प्रोसेसर दिया गया है। 8 जीबी रैम है, जिसे 32 जीबी तक अपग्रेड किया जा सकता है। साथ ही इसमें 256 जीबी एसएसडी स्टोरेज है। यह लैपटॉप विंडोज 10 प्रो और MS Office 2019 के साथ आता है। अमेजन पर दी गई जानकारी के मुताबिक, इस पर 6 महीने की वारंटी है। इसकी कीमत 36199 रुपये है, जबकि पुरानी कीमत 1 लाख रुपये से अधिक बताई गई है।
hp refurbished laptops i5
अमेजन पर डेल का एक कन्वर्टेबल लैपटॉप मौजूद है, जिसका नाम Dell 14 (2021) i3-1125G4 2in1 Touch Screen Laptop है। इस लैपटॉप की कीमत 57290 रुपये है, जबकि अमेजन पर ही पुरानी कीमत 88 हजार रुपये बताई गई है। इस लैपटॉप में 14 इंच का फुलएचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है। यह लैपटॉप विंडोज 10 पर काम करता है। इसमें बैकलिट कीबोर्ड दिया गया है। इसमें 8 जीबी रैम और 512 जीबी एसएसडी स्टोरेज दी गई है। इसमें एक्टिव पेन भी दिया गया है। इस पर सेलर द्वारा 6 महीने की वारंटी भी मिल रही है।