ईकॉमर्स अमेजन और फ्लिपकार्ट पर ढेरों लैपटॉप मिल जाते हैं, लेकिन हर किसी की ख्वाहिश कम कीमत में अच्छे लैपटॉप होने की होती है। आज हम आपको कुछ रिफर्बिश्ड लैपटॉप के बारे में बताने जा रहे हैं।
अमेजन पर मिलने वाले रिफर्बिश्ड लैपटॉप को Renewed लैपटॉप कहा जाता है। इन पर EMI, वारंटी आदि भी मिलती है। ये लैपटॉप नए नहीं होते हैं, लेकि सेलर द्वारा इस पर कुछ टेस्ट किए जाते हैं, उसके बाद उन्हें बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाता है। आइये जानते हैं intel Core i5 प्रोसेसर के साथ आने वाले लैपटॉप के बारे में।
HP EliteBook 820 G2
अमेजन पर रिफर्बिश्ड कंडिशन में लैपटॉप खरीदा जा सकता है, जिसका पूरा नाम अमेजन पर HP EliteBook 820 G2 12.5in Laptop दिया है। इस लैपटॉप में Intel Core i5 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। साथ ही यह लैपटॉप 8जीबी रैम और 128 जीबी एसएसडी स्टोरेज के साथ आता है। यह लैपटॉप विंडोज 10 प्रो पर काम करता है। इस लैपटॉप को 34470 रुपये में खरीदा जा सकता है, जबकि अमेजन पर पुरानी कीमत 80 हजार रुपये है। इस लैपटॉप पर नो कॉस्ट ईएमआई और सेलर द्वारा 6 महीने की वारंटी दी जा रही है।
Lenovo Intel 4th Gen Core i5
अमेजन पर रिफर्बिश्ड कंडिशन में लेनोवो का लैपटॉप खरीदा जा सकता है, जो इंटेल कोर आई5 प्रोसेसर के साथ आता है। इस लैपटॉप में 14.1 इंच का डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजोल्यूशन 1600×900 पिक्सल है। इस लैपटॉप में 8 जीबी रैम और 256 जीबी एसएसडी स्टोरेज मिल रही है। यह लैपटॉप विंडोज 7 प्रोफेशनल पर काम करता है। इसमें इंटेल एचडी ग्रापिक्स 3000 दिया गया है। अमेजन पर यह Lenovo Intel 4th Gen Core i5 14.1-Inch Laptop नाम से मौजूद है।
Dell Inspiron 13 2-in-1
अमेजन पर मिलने वाले रिफर्बिश्ड लैपटॉप में डेल का भी लैपटॉप मौजूद है। यह लैपटॉप इंटेल कोर आई5 प्रोसेसर पर काम करता है। यह एक कनर्वटेबल लैपटॉप है। इसमें 13.3 इंच का स्क्रीन दिया गया है। साथ ही यह लैपटॉप 8 जीबी रैम और 256 जीबी एसएसडी स्टोरेज के साथ आता है। सिल्वर कलर वेरियंट के साथ आने वाला यह लैपटॉप अमेजन पर Dell Inspiron 13 2-in-1 7386-13.3″ FHD Touch – i5-8265U – 8GB – 256GB SSD नाम से लिस्टेड है। अमेजन पर इसकी कीमत 58990 रुपये है, जबकि पुरानी कीमत 84790 रुपये है। इस पर नो कॉस्ट ईएमआई और 6 महीने की वारंटी दी गई है।
Asus VivoBook 14 Core i5 8th Gen
असुस वीवोबुक को इंटेल कोर आई5 8th Gen पर काम करता है। इस लैपटॉप में 14 इंच का स्क्रीन दिया गया है। साथ ही इसमें 8 जीबी रैम और 512 जीबी एसएसडी स्टोरेज दी गई है। यह लैपटॉप विंडोज 10 पर काम करता है। स्लेट ग्रे कलर वाला यह लैपटॉप लाइटवेट और काफी पतला है। अमेजन पर मिलने वाले इस लैपटॉप की कीमत 41,990 रुपये है, जबकि पुरानी कीमत 65000 रुपये है। इस पर सेलर द्वारा 6 महीने का वारंटी मिल रही है और नो कॉस्ट ईएमआई का ऑप्शन है।

