Refurbished laptop price: अच्छे कंफिग्रेशन वाले ब्रांड न्यू लैपटॉप खरीदने का लिए काफी रुपये खर्च करने होते हैं, लेकिन आज हम आपको कुछ रिफर्बिश्ड लैपटॉप के बारे में बताने जा रहे हैं। इन्हें अमेजन से खरीदा जा सकता है। इनकी कीमत न सिर्फ ब्रांड न्यू की तुलना में कम होती है बल्कि इन पर 6 महीने का वारंटी भी मिल रही है। इसके अलावा इस पर आसान किस्तों का भी विकल्प दिया गया है। यह लैपटॉप एक प्रकार के सेकेंड हैंड लैपटॉप होते हैं और इन्हें कुछ टेस्टिंग करने के बाद बेचा जाता है।
Dell laptop
अमेजन पर Dell Latitude E6440 Renewed कंडिशन यानी रिफर्बिश्ड कंडिशन में लिस्टेड है। इस लैपटॉप में 14 इंट की स्क्रीन दी गई है और इसका रेजोल्यूशन 1366×768 पिक्सल है। इस लैपटॉप में 8 जीबी रैम और 256 जीबी एसएसडी स्टोरेज मिलती है। साथ ही यह लैपटॉप विंडोज 10 प्रो ओएस के साथ आता है। इसमें Intel Integrated HD Graphics 4600 दिया गया है। इसकी कीमत 36,499 रुपये है, जबकि पुरानी कीमत 1,00,000 रुपये बताई गई है, जिसकी हम पुष्टि नहीं करते हैं। एचडीएफसी बैंक कार्ड की मदद से इसे 1,770 रुपये की आसान किस्त में खरीदा जा सकता है, जो 24 महीने तक चलेगी। सेलर द्वारा इस पर 6 महीने का वारंटी दी जा रही है।
HP elitbook 840 laptop
HP के इस लैपटॉप में intel 6th Gen Core i5-6267U प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। यह लैपटॉप अमेजन से रिफर्बिश्ड कंडिशन में खरीदा जा सकता है। इसमें 14.5 इंच की एचडी स्क्रीन दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1366 X 768 पिक्सल है। इस लैपटॉप में 8 जीबी रैम और 500 जीबी एचडीडी स्टोरेज मिलती है। यह लैपटॉप विंडोज 10 प्रो के साथ आता है। अमेजन पर दी गई जानकारी के मुताबिक, इस पर 6 महीने का वारंटी भी दी गई है। इस पर कुछ स्क्रैच भी हो सकते हैं। इस लैपटॉप की कीमत 43,499 रुपये है, जबकि पुरानी कीमत 1,00,000 रुपये बताई गई है, जिसकी हम पुष्टी नहीं करते हैं। इस लैपटॉप को 2,109 रुपये की आसान किस्त में खरीदा जा सकता है, जो 24 महीने तक चलेगी।
Lenovo ThinkPad L460
लेनोवो के इस लैपटॉप में 14 इंच का स्क्रीन दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1366×768 पिक्सल है। यह लैपटॉप इंटेल कोर आई5 6th Gen पर काम करता है। इस लैपटॉप में 16 जीबी रैम, 512 जीबी एसएसडी स्टोरेज दी गई है। साथ ही यह Integrated Graphics के साथ आता है। इसमें विंडोज 10 ओएस मिलेगा। इस पर 6 महीने की वारंटी है। इसकी कीमत 47999 रुपये है, जबकि पुरानी कीमत 89,999 रुपये है। इस पर 2,327 रुपये आसान किस्त का भी विकल्प है, जो 24 महीने तक चलता है।
सलाहः अमेजन पर मिलने वाले लैपटॉप को खरीदने से पहले उसके बारे में दी गई जानकारी को ध्यान से पढ़ लें। साथ ही वारंटी और EMI की शर्तों पर भी गौर करें। ये रिफर्बिश्ड फोन हैं और किसी भी जानकारी को नजरअंदाज करना नुकसान पहुंचा सकता है।

