Refurbished laptops india: कोरोना संक्रमण के बाद लैपटॉप की अहमियत बढ़ गई है, लेकिन एक अच्छे कंफिग्रेशन वाले लैपटॉप की कीमत भी अच्छी होती है। लेकिन आज हम आपको महंगाई के इस दौरा में कुछ सस्ते लैपटॉप के बारे में बताने जा रहे हैं। दरअसल, यह लैपटॉप रिफर्बिश्ड सेगमेंट के हैं और इन्हें अमेजन से खरीदा जा सकता है।

अमेजन पर मिलने वाले ये लैपटॉप न सिर्फ एक टेस्टिंग प्रोसेस से गुजरते हैं बल्कि इन पर 6 महीने की वारंटी भी मिलती है। इतना ही नहीं इन्हें आसान किस्तों में भी खरीदा जा सकता है। इन लैपटॉप की कीमत आधे सी कम है।

Dell Latitude Laptop

अमेजन से Renewed Dell Latitude Laptop लैपटॉप को खरीदा जा सकता है। इसमें इंटेल कोर आई3-6006यू प्रोसेसर 6th Gen दिया गया है। यह लैपटॉप 4 जीबी रैम, 128 जीबी एसएसडी स्टोरेज और 13.3 मइंच का स्क्रीन दिया गया है। इसका वजन 1.63 किलोग्राम है। अमेजन पर यह 25990 रुपये में खरीदा जा सकता है और इसकी की पुरानी कीमत 80 हजार रुपये से भी ऊपर है। साथ ही इस पर ईजी EMI का ऑप्शन है। एचडीएफसी बैंक इस लैपटॉप को 1,260 रुपये की आसान किस्त में खरीदने का विकल्प दे रहा है, जो 2 साल तक किस्त चलेंगी।

HP Intel 3rd Gen

अमेजन से Renewed HP Intel 3rd Gen लैपटॉप को खरीद सकते हैं। इसमें 15.6 इंच का डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजोल्यूशन 1366 X 768 पिक्सल है। इसमें 4 जीबी रैम और 500जीबी एचडीडी स्टोरेज मिलती है। यह लैपटॉप विंडोज पर काम करता है। साथ ही इसमें इंटेल एचडी ग्राफिक्स कार्ड दिया गया है। रिफर्बिश्ड लैपटॉप की कीमत 28790 रुपये है, जबकि ब्रांड न्यू की कीमत 79,990 रुपये है। सेलर द्वारा इस पर छह महीने की वारंटी दी जा रही है।

Lenovo Intel Core i5-5200U

अमेजन पर Lenovo Intel Core i5-5200U लैपटॉप रिफर्बिश्ड कंडिशन में मिल रहा है। इस लैपटॉप इंटेल कोर आई5-5200 यू प्रोसेसर दिया गया है। साथ ही इसमें 12.5 इंच की स्क्रीन दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1366×768 पिक्सल है। इस लैपटॉप में 4 जीबी रैम, 1 टीबी स्टोरेज और विंडोज 8 ओएस मिलता है। साथ ही इसमें इंटेलर एचडी ग्राफिक्स दिया गया है। इस Renewed लैपटॉप की कीमत 29098 रुपये है, जबकि पुरानी कीमत 1 लाख रुपये से भी अधिक दिखाई गई है।

ASUS ExpertBook P1 (P1440FA)

अमेजन पर Renewed ASUS ExpertBook P1 (P1440FA) मिल रहा है। इस लैपटॉप में इंटेरेल को आई3 प्रोसेसर दिया गया है। यह लैपटॉप 14 इंच के स्क्रीन के साथ आता है और इसका रेजोल्यूशन 1366 x 768 पिक्सल है। इस लैपटॉप में 4 जीबी रैम और 1 टीबी एचडीडी स्टोरेज मिलती है। साथ ही यह लैपटॉप Intel UHD Graphics 620 ग्राफिक्स कार्ड के साथ आता है।

सलाह: अमेजन पर मिलने वाले रिफर्बिश्ड या कहें कि Renewed लैपटॉप खरीदने से पहले उसके बारे में दी जाने वाली जानकारी को ध्यान से पढ़ लें। साथ ही वारंटी संबंधित जानकारी को अच्छे से पढ़ लें। किसी भी जानकारी की अनदेखी करने से आपको नुकसान भी उठाना पड़ सकता है।