Redmi Watch 3 Lite स्मार्टवॉच के बारे में पिछले काफी समय से जानकारी सामने आ रही है। अप्रैल 2023 में रेडमी वॉच 3 लाइट को IMDA से सर्टिफिकेशन मिला था जबकि मार्च में इसे SIRIM सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट किया गया था। अब ऐसा लगता है कि शाओमी ने नई रेडमी वॉच से पर्दा उठा दिया है और इसे Xiaomi Mall वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया गया है।

Redmi Watch 3 Lite (Watch 3 Youth Edition) में 1.83 इंच AMOLED डिस्प्ले दी गई है जो Redmi Watch 3 से थोड़ी बड़ी है। बता दें कि वॉच 3 को 1.75 इंच AMOLED स्क्रीन के साथ उपलब्ध कराया गया था।

Redmi Watch 3 Lite Features

वॉच 3 लाइट स्मार्टवॉच में ब्लूटूथ कॉलिंग, 24/7 ब्लड ऑक्सीजन मॉनिटरिंग, हार्ट रेट मॉनिटरिंग, स्लीप मॉनिटरिंग और 100 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें महिलाओं की हेल्थ को ध्यान में रखते हुए भी कई फंक्शन मिलते हैं। सॉफ्टवेयर की बात करें तो नई वॉच 3 लाइट में 200 से ज्यादा कस्टमाइज्ड वॉच फेस दिए गए हैं। इस वॉच में बिल्ट-इन माइक्रोफोन, स्पीकर, NFC कनेक्टिविटी और ब्लूटूथ 5.3 सपोर्ट भी मिलता है।

इसके अलावा, रेडमी वॉच 3 लाइट स्मार्टवॉच में 5ATM वॉटरप्रूफ, WeChat और Alipay ऑफलाइन पेमेंट सपोर्ट करता है। कंपनी का कहना है कि सामान्य इस्तेमाल के साथ इस वॉच से 12 दिन तक की बैटरी लाइफ मिल जाएगी। लेकिन हैवी यूजेस के साथ यह वॉच फुल चार्ज होने पर 8 दिन तक चल जाएगी।

Redmi Watch 3 Lite (Youth Edition) फिलहाल चीन में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है। लेकिन इस वॉच की कीमत को लेकर अभी तक जानकारी नहीं मिली है। शाओमी द्वारा आधिकारिक तौर पर इस वॉच को आज (23 मई 2023) को होने वाले इवेंट में पेश किए जाने की उम्मीद है। फिलहाल वॉच 3 लाइट को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किए जाने से जुड़ी कोई जानकारी नहीं है। रेडमी वॉच 3 लाइट स्मार्टवॉच को स्पेस ब्लैक और ट्विलाइट ग्रे कलर ऑप्शन में उपलब्ध कराया गया है।

याद दिला दें कि रेडमी वॉच 3 में ऑप्टिकल हार्ट रेट सेंसर, SpO2 मॉनिटर, एक्सीलरेशन सेंसर और जियोमैग्नेटिक सेंसर दिए गए हैं। इसके अलावा वॉच 3 स्मार्टवॉच 5ATM रेटिंग, ब्लूटूथ 5.2 सपोर्ट, बिल्ट-इन जीपीएस, 200 से ज्यादा वॉच फेस, NFC, बिल्ट-इन माइक और स्पीकर व 120 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड दिए गए हैं। Redmi Watch 3 की कीमत 499 चीनी युआन (करीब 5,900 रुपये) है और ब्लैक व आइवरी व्हाइट कलर में आता है।