Redmi Smart Display Launched: Xiaomi ने रेडमी के30 प्रो (Redmi K30 Pro) के साथ नए रेडमी स्मार्ट डिस्प्ले को भी लॉन्च कर दिया है। इस नए रेडमी स्मार्ट डिस्प्ले में 8 इंच की स्क्रीन दी गई है। आइए अब आपको इस लेटेस्ट Redmi डिवाइस के फीचर्स और कीमत के बारे में आपको विस्तार से जानकारी मुहैया कराते हैं।
Redmi Smart Display Features
इस लेटेस्ट स्मार्ट डिस्प्ले में 8 इंच एचडी डिस्प्ले और 178 डिग्री वाइड-एंगल स्क्रीन दी गई है। रेडमी की ये लेटेस्ट डिवाइस वॉयस कमांड और हेंड जेस्चर सपोर्ट के साथ उतारी गई है।
इस डिवाइस में बिल्ट-इन ब्लूटूथ मेश गेटवे भी है जिसकी मदद से एक क्लिक में अन्य ब्लूटूथ डिवाइस से आसानी से कनेक्ट किया जा सकेगा। Redmi Smart Display में 5 वॉट फुल-रेंज़ स्पीकर दिए गए हैं।
रेडमी स्मार्ट डिस्प्ले में वीडियो कॉलिंग के लिए एचडी कैमरा दिया है। इसके अलावा इसमें थर्ड-जेनरेशन XiaoAI एआई असिस्टेंट दिया गया है। इस असिस्टेंट की मदद से वीडियो, म्यूज़िक आदि को कंट्रोल किया जा सकता है।
कनेक्टिविटी के लिए वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन 2.4 गीगाहर्ट्ज़, ब्लूटूथ वर्जन 5.0 और ए2डीपी म्यूज़िक प्लेबैक सपोर्ट भी शामिल है। Redmi की ये लेटेस्ट डिवाइस विभिन्न स्मार्ट डिवाइस को कंट्रोल करने में भी मदद करती है।
Redmi Smart Display Price
रेडमी स्मार्ट डिस्प्ले की कीमत 349 चीनी युआन (लगभग 3,760 रुपये) है। इस डिवाइस को फिलहाल चीनी मार्केट में उतारा गया है। भारत समेत अन्य मार्केट में इस डिवाइस की उपलब्धता और कीमत की जानकारी की फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी गई है।
Coronavirus से जुड़े सवालों का WhatsApp पर मिलेगा आधिकारिक जवाब, Hi लिखिए और पूछिए
Coronavirus संक्रमण का खतरा तो नहीं? MyJio ऐप पर रिलायंस ने दी आंकने की सुविधा