Mi Fan Festival चल रहा है। इसमें स्मार्टफोन्स के अलावा शियोमी के दूसरे प्रॉडक्ट्स भी सस्ते में मिल रहे हैं। आज (6 अप्रैल) की सेल में Redmi 5, Redmi Note, Mi Mix 2, Mi Max 2, Redmi 4, redmi Y1, Redmi Note 4, Redmi 5A, Mi Band – HRX Edition, Mi In-Ear Headphones Pro HD, Mi Headphones Comfort, Mi VR Play 2 और  Mi Business Backpack पर डिस्काउंट दिया जा रहा है। इनमें से कोई भी प्रॉडक्ट खरीदने पर स्टेट बैंक के यूजर्स को 5 फीसदी का डिस्काउंट दिया जाएगा। इसके लिए यूजर को कम से कम 7,500 रुपए का डिस्काउंट दिया जाएगा।

इसके साथ कंपनी की तरफ से goibibo के 4,600 रुपए तक के वाउचर्स भी दिए जाएंगे। इसके तहत घरेलू व अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के साथ डॉमेस्टिक होटल पर छूट मिलेगी। घरेलू फ्लाइट पर कूपन के जरिए 600 रुपए की छूट ली जा सकती है। इसके लिए डोमेस्टिक फ्लाइट टिकट 3,000 रुपए से ऊपर का होना चाहिए। वहीं अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट टिकट पर कूपन के जरिए 2,000 रुपए का डिस्काउंट पाया जा सकता है। इसके लिए यह टिकट 25,000 रुपए से ऊपर का होना जरूरी है। डोमेस्टिक होटल में कूपन के जरिए 20 फीसदी की छूट है। ट्रांजैक्शन एमाउंट 3,000 रुपए से ऊपर होना चाहिए। अधिकतम छूट 2,000 रुपए है।

रेडमी के 5A स्मार्टफोन की सेल आज (6 अप्रैल) शाम 4 बजे शुरू होगी। कंपनी इसके 2 वेरिएंट सेल करेगी। इसके 2GB रैम और 16GB इंटरनल मैमोरी वाले वेरिएंट की कीमत 5,999 रुपए है। वहीं 3GB रैम और 32GB इंटरनल मैमोरी वाले वेरिएंट की कीमत 6,999 रुपए है। Redmi 5A के फीचर्स की बात करें तो इसमें 5 इंच की फुल एचडी डिस्‍प्‍ले दिया गया है। फोन को पावर देने के लिए 1.4 गीगाहर्ड्ज का 425 क्वालकॉम स्नैपड्रेगन प्रोसेसर दिया गया है। प्रोसेसर की रफ्तार औसत है। फोन की स्पीड अच्छी रहे इसके लिए इसमें 2GB और 3GB की रैम का विकल्प दिया गया है। इसमें 16GB और 32GB की इंटरनल मैमोरी के दो विकल्प दिए गए हैं। इसके दोनों ही वेरिएंट की इंटरनल मैमोरी को माइक्रोएसडी कार्ड से 128GB तक बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी की बात करें तो इसमें 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है।

इसके अलावा सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। डिवाइस को पावर देने के लिए 3,000mAH की बैटरी दी गई है। कंपनी ने इसे बेहतर बैटरी बैकअप के साथ लॉन्च किया था। कंपनी का दावा है कि यह स्मार्टफोन 8 दिन का स्टैंडबाय टाइम और 7 घंटे तक वीडियो प्लेबैक टाइम देने में सक्षम है। स्मार्टफोन को डार्क ग्रे, गोल्ड और रोज गोल्ड कलर वेरिएंट में खरीदा जा सकता है।