Redmi Note 15 5G Launched: रेडमी ने भारत में अपनी Note Series का नया स्मार्टफोन आखिरकार लॉन्च कर दिया है। नए रेडमी नोट 15 5जी में बड़ी बैटरी, AMOLED डिस्प्ले और डुअल AI कैमरे जैसे फीचर्स दिए गए हैं। Redmi Note 15 5G में 108MP प्राइमरी कैमरा, HyperOS 2 मिलते हैं। फोन में चार OS और 6 साल तक सिक्यॉरिटी अपडेट मिलने का वादा किया गया है। कंपनी का कहना है कि यह इस प्राइस सेगमेंट में लॉन्च हुआ अब तक का सबसे स्लिम स्मार्टफोन है। जानें नए Redmi Note 15 5G की कीमत व फीचर्स के बारे में विस्तार से…
Redmi Note 15 5G Price in india
रेडमी नोट 15 5G के 8 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत भारत में 19,999 रुपये जबकि 8 जीबी रैम व 256 जीबी स्टोरेज वेरियंट का दाम 21,999 रुपेय है। ICICI, Axis और SBI क्रेडिट कार्ड के साथ फोन को 3000 रुपये इंस्टेंट कैशबैक के साथ लिया जा सकता है। डिवाइस की बिक्री 9 जनवरी से शुरू हो जाएगी।
CES 2026: होम रोबोट से 130-इंच टीवी तक, इन टेक प्रोडक्ट्स ने बटोरी सुर्खियां, देखें लिस्ट
ग्राहक फोन को जीरो डाउन पेमेंट के साथ 8 महीने तक की नो-कॉस्ट ईएमआई पर खरीद सकते हैं। रेडमी नोट 15 के साथ 16000 रुपये तक के जियो बेनेफिट्स मिलते हैं। 3 महीने के लिए Spotify Premium और 2 महीने के लिए YouTube Premium सब्सक्रिप्शन मुफ्त मिलता है।
Redmi Note 15 5G Features
रेडमी नोट 15 5G स्मार्टफोन में फोटोग्राफी के लिए 108MP Samsung ISOCELL HM9 सेंसर दिया गया है। कैमरा कई AI फीचर्स के साथ आता है। और सभी तरह की लाइटिंग में फोन से हाई-रेजॉलूशन वाली तस्वीरें कैद की जा सकती हैं। ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइज़ेशन (OIS) के साथ फोन से 4K वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है। कैमरा Dynamic Shots (Live Photos) के साथ आता है।
सिंगल चार्ज में 40 दिन तक ऑन रहेगा फोन, 7000mAh बैटरी वाला Oppo A6 Pro 5G भारत में लॉन्च, दाम है कम
रेडमी के इस लेटेस्ट नोट में 6.77 इंच AMOLED डिस्प्ले दी गई है जो 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। स्क्रीन 3200 निट्स तक पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। डिस्प्ले TUV triple Certifies Eye Protection 2.0 के साथ आती है। इसमें Wet Touch 2.0 सपोर्ट भी है। स्क्रीन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।
कंपनी का कहना है कि यह अब तक का सबसे पतला नोट स्मार्टफोन है। इसकी मोटाई महज 7.35mm है। जबकि वज 178 ग्राम है। रेडमी नोट 15 5जी में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6 Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है।
रेडमी नोट 15 5जी में 5520mAh बड़ी सिलिकॉन कार्बन बैटरी दी गई है जो 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। फोन में 18W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट भी है। कंपनी का कहना है कि डिवाइस की बैटरी 5 साल बाद भी 80 प्रतिशत तक सही रहेगी।
फोन को ऐंड्रॉयड 15 बेस्ड HyperOS 2 के साथ लॉन्च किया गया है। लेकिन OTA के जरिए जल्द HyperOS 3 पर इसे अपडेट किया जाएगा। फोन में 4 साल तक OS और 6 साल तक सिक्यॉरिटी अपडेट्स मिलेंगे।
Redmi Note 15 6G में Google Gemini और Circle to Search जैसे फीचर्स मिलते हैं। हैंडसेट में Dolby Atmos, IR Remote Control, AI Call Noise Reduction भी मिलते हैं।
