Redmi Note 13 or Poco X5 Pro Price, Features Comaprision: शाओमी ने भारत में रेडमी नोट 13 सीरीज के नए स्मार्टफोन भारत में लॉन्च कर दिए। Redmi Note 13 को देश में 18,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध कराया गया है। इसी प्राइस रेंज में आने वाले Poco X5 Pro स्मार्टफोन को 16,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लिया जा सकता है। पोको एक्स5 प्रो और रेडमी नोट 13 स्मार्टफोन एक-दूसरे को कड़ी टक्कर देते हैं। आइये करते हैं इन दोनों फोन की कीमत, स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की तुलना। जानिए किस फोन को खरीदना है बेस्ट।

  1. रेडमी और पोको के दोनों फोन प्लास्टिक से बने हैं और इनमें फ्लैट फ्रेम मिलता है। Redmi Note 13 स्मार्टफोन 7.6mm की मोटाई के साथ आता है और इसका वजन 173.5 ग्राम है। पोको एक्स5 प्रो 7.9mm स्लिम है और इसका वज़न 181 ग्राम है। हैंडसेट में IP54 रेटिंग मिलती है। Poco X5 Pro स्मार्टफोन IP53 रेटिंग के साथ आता है। दोनों फोन में किनारे पर फिंगरप्रिंट स्कैनर मिलता है।
  2. रेडमी और पोको के इन स्मार्टफोन में 6.67 इंच फ्लैट AMOLED डिस्प्ले दी गई जिसका रेजॉलूशन (1080p) और रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज़ है। नोट 13 में 1000 निट्स और पोको एक्स5 प्रो में 900 निट्स ब्राइटनेस दी गई है। पोको एक्स5 प्रो में Dolby Vision कॉन्टेन्ट प्ले किया जा सकता है। इन दोनों डिवाइस में डिस्प्ले पर होल-पंच कटआउट दिया गया है। प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 दिया गया है।
  3. पोको एक्स5 प्रो में ज्यादा पावरफुल क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 778G प्रोसेसर दिया गया है। वहीं रेडमी नोट 13 में डाइमेंसिटी 6080 चिपसेट मौजूद है।
  4. पोको एक्स5 प्रो में 108 मेगापिक्सल प्राइमरी रियर कैमरा दिया गया है। इसके अलावा 8 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड और 2 मेगापिक्सल मैक्रो सेंसर भी हैं। Redmi Note 13 में भी 108 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा दिया गया है। फोन में 2 मेगगापिक्सल डेप्थ सेंसर है।
  5. Poco X5 Pro से 30fps पर 4K वीडियो जबकि Redmi Note 13 से 30fps पर 1080 पिक्सल रेजॉलूशन पर वीडियो रिकॉर्ड की जा सकती है।
  6. पोको और रेडमी दोनों फोन्स में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। पोको के फोन से @60fps पर 1080 पिक्सल तक जबकि नोट 13 से 30fps पर 1080 पिक्सल तक वीडियो रिकॉर्डिंग का ऑप्शन मिलता है।
  7. पोको और रेडमी के इन दोनों फोन में पावर देने के लिए 5000mAh की बैटरी दी गई है। 67W फास्ट चार्जिंग के साथ पोको एक्स5 प्रो तेजी से चार्ज होता है। जबकि रेडमी नोट 13 में 33W चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है।
  8. पोको एक्स5 प्रो में डुअल जबकि रेडमी नोट 13 में मोनो स्पीकर सेटअप मिलता है।
  9. रेडमी के इस फोन में हाइब्रिड स्लॉट जबकि पोको के इस हैंडसेट में यह सपोर्ट नहीं मिलता है।
  10. रेडमी नोट 13 के 6 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट को 18,999 रुपये, 6 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट को 20,999 रुपये में लॉन्च किया गया है। जबकि 12 जीबी रैम व 256 जीबी स्टोरेज वेरियंट का दाम 22,999 रुपये है। वहीं पोको एक्स5 प्रो के 6 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 16,999 रुपये है। 8 जीबी रैम व 256 जीबी स्टोरेज वेरियंट को 22,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।