Redmi Note 13, Redmi Note 13 Pro, Redmi Note 13 Pro Plus Price in India, Specifications Launch: रेडमी भारत में आज Redmi Note 13 Series के नए स्मार्टफोन लॉन्च होंगे। इस सीरीज में मिड-रेंज Redmi Note 13 5G, Redmi Note 13 5G Pro और Redmi Note 13 Pro+ 5G स्मार्टफोन्स से पर्दा उठेगा। बता दें कि रेडमी नोट 13 प्रो प्लस 5जी में 200MP कैमरा दिया गया है। यहां पढ़ें लॉन्च से जुड़ी हर अपडेट लाइव…
कंपनी ने लॉन्च से पहले ही कई सारे टीजर जारी करके आने फोन्स से जुड़ी जानकारी शेयर की है। हम आपको बता रहे हैं कि कैसे आप इवेंट को लाइव देख सकते हैं। साथ ही जानें फोन से जुड़ी अब तक पता चली जानकारियों के बारे में…
Redmi Note 13 5G launch: ऐसे देखें लाइव इवेंट
Redmi Note 13 5G लॉन्च इवेंट को चीनी स्मार्टफोन निर्माता के YouTube चैनल पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। इसके अलावा कंपनी ने लॉन्च इवेंट का एक लाइव स्ट्रीम लिंक भी शेयर किया है।
Redmi Note 13 5G series: संभावित कीमत
टिप्स्टर अभिषेक यादव ने X (Twitter) ने हाल ही में एक पोस्ट करके आने वाले मिड-रेंज रेडमी समार्टफोन की कीमत का खुलासा किया था। टिप्स्टर ने दावा किया था कि रेडमी नोट 13 जी के 6 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 20,999 रुपये है। वहीं 8 जीबी रैम व 256 जीबी स्टोरेज वेरियंट को 22,999 रुपये और 12 जीबी रैम व 256 जीबी स्टोरेज वेरियंट को 24,999 रुपये में लॉन्च किया जाएगा। हालांकि, टिप्स्टर अभिषेक यादव ने एक इमेज शेयर की थी, जिसमें फोन को प्रिज्म गोल्ड, आर्कटिक व्हाइट और स्टील्थ ब्लैक कलर ऑप्शन में देखा गया था।
वहीं Redmi Note 13 Pro 5G के 8 जीबी रैम व 256 जीबी स्टोरेज वेरियंट का दाम 28,999 रुपये हो सकता है। वहीं 12 जीबी रैम व 256 जीबी स्टोरेज वेरियंट को 32,999 रुपये में लॉन्च किया जा सकता है। प्रो सीरीज को आर्कटिक व्हाइट, कोरल पर्पल और मिडनाइट ब्लैक कलर में लॉन्च किया जा सकता है।
प्रीमियम रेडमी नोट 13 प्रो+ 5G वेरियंट के 8 जीबी रैम व 256 जीबी स्टोरेज वेरियंट को 33,999 रुपये, 12 जीबी रैम व 512 जीबी स्टोरेज वेरियंट को 37,999 रुपये में उपलब्ध कराया जा सकता है। फोन को फ्यूज़न व्हाइट, फ्यूज़न पर्पल और फ्यूज़न ब्लैक कलर ऑप्शन में लाया जा सकता है।
Redmi Note 13
रेडमी नोट 13 में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6080 चिपसेट हो सकता है। ऐमजॉन पर बनी माइक्रोसाइट के मुताबिक, फोन में 6.67 इंच 120 हर्ट्ज़ AMOLED स्क्रीन मिलेगी। फोन में 108 मेगापिक्सल प्राइमरी, 8 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड और 2 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर दिया जाएगा। डिवाइस को ऐंड्रॉयड 13 बेस्ड MIUI 14, 8 जीबी तक रैम और 256 जीबी तक इनबिल्ट स्टोरेज के साथ उपलब्ध कराया जा सकता है। फोन में 33W फास्ट चार्जिंग के साथ 5000mAh की बैटरी मिलेगी।
Redmi Note 13 Pro
रेडमी नोट 13 प्रो में 6.67 इंच AMOLED स्क्रीन है जो 120 हर्ट्ज़ कर्व्ड डिस्प्ले के साथ आएगी। हैंडसेट में स्नैपड्रैगन 7s Gen 2 चिपसेट, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी रियर कैमरा, 8 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड और 2 मेगापिक्सल मैक्रो लेंस मिलेंगे।
रेडमी नोट 13 प्रो में 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5100mAh बैटरी, IP54 रेटिंग, 12 जीबी तक रैम व 256 जीबी तक इनबिल्ट स्टोरेज जैसे फीचर्स होंगे।
Redmi Note 13 Pro Plus
रेडमी नोट 13 प्रो प्लस में 6.67 इंच 120 हर्ट्ज़ AMOLED स्क्रीन दी गई है। डिवाइस में डाइमेंसिटी 7200 अल्ट्रा चिपसेट मिलेगा।
Redmi Note 13 Pro Plus स्मार्टफोन IP68 वॉटर और डस्ट रेजिस्टेंस फीचर के साथ आएगा। फोन में ऐंड्रॉयड 13 बेस्ड MIUI 14 मिलेगा। डिवाइस में 120W फास्ट चार्जिंग के साथ 5000mAh की बैटरी दी गई है।