Xiaomi भारत में नए साल में 4 जनवरी 2024 को अपनी Redmi Note 13 Series को भारत में लॉन्च करेगी। रेडमी नोट 13 सीरीज में Redmi Note 13 5G, Redmi Note 13 Pro 5G और Redmi Note 13 Pro Plus 5G स्मार्टफोन लॉन्च किए जाएंगे। नई सीरीज में आने वाले स्मार्टफोन मौजूदा Redmi Note 12 Series के अपग्रेड होंगे। रेडमी नोट 13 इस सीरीज का स्टैंडर्ड जबकि रेडमी नोट 13 प्रो प्लस 5जी प्रीमयम वेरियंट होगा। शाओमी इंडिया लॉन्च से पहले लगातार आने वाले रेडमी फोन्स (Redmi Phones) से जुड़ी जानकारी शेयर कर रही है। आपको बताते हैं Xioami Redmi Note 13 Series से जुड़ी टॉप-10 खास बातें…

  1. Redmi Note 13 series को चीन में सितंबर 2023 में लॉन्च किया जा चुका है। प्रो प्लस और प्रो मॉडल रेडमी ब्रैंड्स के तहत भारत में लॉन्च होने वाले सबसे प्रीमियम फोन है।
  2. Redmi Note 13 Pro Plus में 6.67 इंच 1.5K OLED डिस्प्ले दी गई है। स्क्रीन का रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज़ है और यह 1800 निट्स तक पीक ब्राइटनेस ऑफर करती है। इस फोन में कर्व्ड डिस्प्ले दी गई है। प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस मिलता है।
  3. Redmi Note 13 Pro Plus स्मार्टफोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7200 अल्ट्रा प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 16 जीबी तक रैम और 512 जीबी तक इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। यह फोन 5000mAh की बैटरी के साथ आता है और 120W फास्ट वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट करता है।
  4. रेडमी नोट 13 प्रो प्लस हैंडसेट में रियर पर 200MP प्राइमरी सेंसर वाला ट्रिपल कैमरा सेटअप है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए हैंडसेट में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है।
  5. Redmi Note 13 Pro स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 7s Gen 2 processor दिया गया है। हैंडसेट में 5100mAh की बैटरी मिलती है जो 67W फास्ट वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट करती हैं। यह फोन IP68 रेटिंग के साथ नहीं आता है। फोन में दी गई स्क्रीन फ्लैट है।
  6. Redmi Note 13 स्मार्टफोन में 6.67 इंच 1080 पिक्सल 120 हर्ट्ज़ फ्लैट AMOLED डिस्प्ले दी गई है। स्क्रीन की पीक ब्राइटनेस 1000 निट्स है। प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 मिलता है।
  7. रेडमी के इस फोन में MediaTek Dimensity 6080 प्रोसेसर दिया गया है। हैंडसेट में 12 जीबी तक रैम और 256 जीबी तक इनबिल्ट स्टोरेज मिलती है।
  8. फोटोग्राफी के लिए रेडमी नोट 13 में 100MP प्राइमरी रियर सेंसर के साथ डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी सेंसर मिलता है।
  9. Redmi Note 13 को पावर देने के लिए 5000mAh की बैटरी दी गई है जो 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। रेडमी नोट 13 स्मार्टफोन IP54 रेटिंग के साथ आता है।
  10. रेडमी नोट 13 सीरीज के तीनों फोन ऐंड्रॉयड 13 बेस्ड MIUI 14 के साथ आते हैं। रेडमी नोट 13 प्रो और प्रो प्लस में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिए गए हैं। जबकि नोट 13 में किनारे पर फिंगप्रिंट स्कैनर मौजूद हैं। प्रो मॉडल्स में डुअल जबकि स्टैंडर्ड वेरियंट में मोनो स्पीकर्स दिए गए हैं। नोट 13 प्रो प्लस में हेडफोन जैक नहीं मिलता जबकि बाकी दोनों फोन ऑडियो जैक के साथ आते हैं।