Redmi Note 12 Series में कंपनी जल्द एक नया स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। रेडमी नोट 12 सीरीज के नए फोन Redmi Note 12R Pro 5G को मिड-रेंज में लॉन्च किया जाएगा। Redmi ने चीन में फोन को 29 अप्रैल को लॉन्च किए जाने की पुष्टि कर दी है। हालांकि, अभी तक दूसरे बाजारों में फोन को लॉन्च करने से जुड़ी कोई जानकारी नहीं है। लेकिन शाओमी ने लॉन्च से पहले रेडमी नोट 12आर प्रो 5जी की डिजाइन व मुख्य स्पेसिफिकेशन्स शेयर किए हैं।

Redmi Note 12R Pro 5G Specifications

ऑफिशियल टीजर से पता चलता है कि रेडमी नोट 12R प्रो 5G स्मार्टफोन को फ्लैट फ्रेम डिजाइन के साथ लॉन्च किया जाएगा। हैंडसेट में रियर पर एक रेक्टांगुलर ड्यूल-कैमरा मॉड्यूल दिया जाएगा। डिवाइस में 48 मेगापिक्सल प्राइमरी रियर सेंसर और 5G नेटवर्क सपोर्ट दिया जाएगा। रेडमी ने फोन को तीन कलर वेरियंट में लॉन्च किए जाने की ऐलान किया है। अपकमिंग Redmi Note 12R स्मार्टफोन को गोल्ड, ब्लैक और व्हाइट कलर में उपलब्ध कराया जाएगा।

Redmi Note 12R Pro 5G स्मार्टफोन को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 4 Gen 1 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया जाएगा। हैंडसेट में फिंगरप्रिंट स्कैनर मिलेगा। स्मार्टफोन में 12 जीबी तक रैम व 256 जीबी तक इनबिल्ट स्टोरेज का ऑप्शन मिलेगा।

रेडमी के नए फोन में OLED डिस्प्ले और 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट मिलने की उम्मीद है। फोन में आई प्रोटेक्शन के लिए SGS लो ब्लू लाइट सर्टिफिकेशन मिलेगा। उम्मीद है कि रेडमी नोट 12आर प्रो 5जी पहले से मौजूद रेडमी नोट 12 प्रो 4जी और रेडमी नोट 12 प्रो 5जी के बीच फिट होगा। फिलहाल फोन से जुड़ी और जानकारी सामने नहीं आई है। डिवाइस को ऐंड्रॉयड 13 बेस्ड MIUI 14 के साथ लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।

गौर करने वाली बात है कि रेडमी नोट 12 सीरीज में पहले से कई सारे फोन बाजार में मौजूद हैं। Redmi Note 12 5G, Redmi Note 12 Pro 5G, Redmi Note 12 Pro Plus 5G और Redmi Note 12 4G स्मार्टफोन कंपनी पहले ही लॉन्च कर चुकी है।