Redmi Note 12 Pro+ 5G स्मार्टफोन के बारे में पिछले कई महीनों से खबरें आ रही हैं। आने वाले रेडमी नोट 12 प्रो+ 5जी के ग्लोबल वेरियंट को FCC और IMEI वेबसाइट पर देखा गया है। याद दिला दें कि रेडमी नोट 12 सीरीज को पिछले महीने चीनी मार्केट में उपलब्ध कराया गया था। कंपनी ने इस सीरीज में चार Note Series फोन- Redmi Note 12, Redmi Note 12 Pro, Redmi Note 12 Pro+ और Redmi Note 12 Pro Explorer Edition लॉन्च किए हैं।

MIUI टेस्टर Kacper Skrzypek का दावा है कि शाओमी भारत में रेडमी नोट 12 प्रो+ 5जी को Xiaomi 12i HyperCharge नाम से लॉन्च कर सकती है। इंडियन वेरियंट में चीनी मॉडल की तुलना में अलग स्पेसिफिकेशन्स मिलने की उम्मीद है। 91Mobiles की एक रिपोर्ट में पता चला है कि ग्लोबल वेरियंट का कोडनेम चीनी मॉडल की तरह Ruby ही होगा। दूसरे शब्दों में कहें चीनी और ग्लोबल वेरियंट एक ही हो सकते हैं।

गौर करने वाली बात है कि शाओमी भारत सहित ग्लोबल मार्केट में रेडमी नोट 12 सीरीज को लाने की तैयारी कर रही है। रेडमी नोट 12 प्रो+ 5G ग्लोबल वेरियंट को FCC और IMEI वेबसाइट पर देखा गया है।

Redmi Note 12 Pro+ 5G

रेडमी नोट 12 प्रो+ 5G ग्लोबल वेरियंट को FCC सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर मॉडल नंबर 22101316UG से लिस्ट किया गया है। इस लिस्टिंग से पता चलता है कि फोन MIUI 14 पर चलेगा। हालांकि, लिस्टिंग से यह पुष्टि नहीं हुई है कि आने वाले हैंडसेट ऐंड्रॉयड 13 मिलेगा या नहीं। डिवाइस को IMEI डेटाबेस पर भी देखा गया है।

IMEI लिस्टिंग से ग्लोबल वेरियंट के मॉडल नंबर की पुष्टि भी हुई है। रेडमी नोट 12 सीरीज को चीन में 3C पर अप्रूवल हो चुका है। रेडमी नोट 12 प्रो+ में 210W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने की उम्मीद है।

हालांकि, FCC और IMEI लिस्टिंग से हैंडसेट के मुख्य स्पेसिफिकेशन्स को लेकर कोई जानकारी नहीं मिली है। लेकिन नोट 12 प्रो+ 5G को भारत में जनवरी या फरवरी 2023 में लॉन्च किया जा सकता है।