Redmi Note 12 5G Offers: रेडमी नोट 12 5जी स्मार्टफोन को भारत में जनवरी 2023 में लॉन्च किया गया था। Redmi Note 12 5G स्मार्टफोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है जो 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। रेडमी के इस फोन के साथ कंपनी ने Redmi Note 12 Pro 5G और Redmi Note 12 Pro+ 5G भी उपलब्ध कराया था। अब ई-कॉमस वेबसाइट ऐमजॉन इंडिया और mi.com से नोट 12 5जी को कैशबैक ऑफर्स, बैंक ऑफर्स और EMI पर लिया जा सकता है। जानें Redmi के इस लेटेस्ट फोन के बारे में सबकुछ…
Redmi Note 12 5G Price, offers
रेडमी नोट 12 5G स्मार्टफोन के 4 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट को 17,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। लेकिन फिलहाल इस वेरियंट को 16,999 रुपये में लिया जा सकता है। इसके अलावा ICICI और SBI क्रेडिट कार्ड के साथ फोन पर 2000 रुपये तक डिस्काउंट मिल जाएगा। यानी डिवाइस की प्रभावी कीमत 14,999 रुपये मिल जाएगा। हैंडसेट को EMI ट्रांजैक्शन के जरिए लिया जा सकता है। कंपनी हैंडसेट पर 19,800 रुपये तक एक्सचेंज ऑफर भी दे रही है।
इसी तरह 6 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट वाले रेडमी नोट 12 5जी को 18,999 रुपये में लिया जा सकता है। 8 जीबी रैम व 256 जीबी स्टोरेज वेरियंट को 20,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। लेकिन बैंक डिस्काउंट के बाद इन वेरियंट को क्रमशः 16999 रुपये और 18,999 रुपये में लिया जा सकता है। यह फोन फ्रॉस्टेड ग्रीन, मैट ब्लैक और मिस्टिक ब्लू कलर ऑप्शन में लेने का मौका है।
Redmi Note 12 5G Specifications
रेडमी नोट 12 5G स्मार्टफोन ऐंड्रॉयड 12 बेस्ड MIUI 13 के साथ आता है। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 4 Gen 1 प्रोसेसर दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 6.67 इंच फुलएचडी (1,080×2,400 पिक्सल) AMOLED डिस्प्ले दी गई है। स्क्रीन का रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज़ है। हैंडसेट में 5000mAh की बैटरी दी गई है जो 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।
Redmi Note 12 5G स्मार्टफोन में 48 मेगापिक्सल प्राइमरी रियर सेंसर दिया गया है। हैंडसेट में 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। फोन में 128 जीबी तक इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। रेडमी के इस स्मार्टफोन में 8 जीबी तक रैम दी गई है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 619 GPU मिलता है।