Redmi ने जनवरी 2023 में Redmi Note 12 Series के तीन स्मार्टफोन भारत में लॉन्च किए थे। कंपनी ने इस सीरीज में Redmi Note 12 Pro 5G, Redmi Note 12 Pro+ 5G और Redmi Note 12 5G से पर्दा उठाया था। लॉन्च के समय कंपनी ने रेडमी नोट 12 5जी को 4 व 6 जीबी रैम वेरियंट में लॉन्च किया था। लेकिन अब कंपनी ने देश में 8 जीबी रैम वाले नोट 12 5जी को बिक्री के लिए उपलब्ध करा दिया है। आज (20 अप्रैल 2023) से फोन की सेल शुरू हो गई है। आपको बताते हैं नए वेरियंट की कीमत व फीचर्स के बारे में…

Redmi Note 12 5G Price in India

रेडमी नोट 12 5जी के 8 जीबी रैम व 256 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत देश में 21,999 रुपये है। ICICI बैंक कार्ड के साथ स्मार्टफोन खरीदने पर 1,500 रुपये की छूट मिल जाएगी। यानी फोन 20,499 रुपये में खरीदा जा सकेगा। इसके अलावा कंपनी नए वेरियंट की खरीद पर कुछ अतिरिक्त बेनिफिट भी दे रही है। हैंडसेट को ऐमजॉन इंडिया, Mi.com, Mi Store ऐप और ऑफलाइन स्टोर से लिया जा सकता है।

8 जीबी रैम व 256 जीबी स्टोरेज वेरियंट वाला रेडमी नोट 12 5जी स्मार्टफोन मैट ब्लैक, मिस्टिक ब्लू और फ्रॉस्टेड ग्रीन कलर में लिया जा सकता है। बता दें कि कंपनी ने 4 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट को देश में 17,999 रुपये और 6 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट को 19,999 रुपये में लॉन्च किया था।

Redmi Note 12 5G Features

फीचर्स की बात करें तो रेडमी नोट 12 5जी में 6.67 इंच फुलएचडी+ 120 हर्ट्ज़ AMOLED डिस्प्ले दी गई है। स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 4 Gen 1 चिपसेट दिया गया है। स्मार्टफोन ऐंड्रॉयड 12 बेस्ड MIUI 13 के साथ आता है। फोन को पावर देने के लिए 5000mAh की बैटरी दी गई है जो 33W चार्जिंग सपोर्ट करती है। स्मार्टफोन में 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। शाओमी के इस फोन में रियर पर ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन 48 मेगापिक्सल प्राइमरी, 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड और 2 मेगापिक्सल मैक्रो लेंस के साथ आता है।

आपको याद दिला दें कि रेडमी ने भारत में 30 मार्च 2023 को Redmi Note 12 (4G) और Redmi 12C स्मार्टफोन लॉन्च किए थे। उसी वक्त कंपनी ने रेडमी नोट 12 5जी के 8 जीबी रैम व 256 जीबी स्टोरेज वेरियंट का भी ऐलान किया था। नए वेरियंट की बिक्री 6 अप्रैल से शुरू होने की उम्मीद थी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ और अब आखिरकार रेडमी का यह फोन भारत में खरीदने के लिए उपलब्ध है।