Redmi Note Series के नए स्मार्टफोन को देश में Poco फोन के तौर पर लॉन्च किया जा सकता है। Redmi Note 12 5G हैंडसेट को हाल ही में चीन में Redmi Note 12 Pro और Redmi Note 12 Pro Plus के साथ उपलब्ध कराया गया है। रेडमी नोट 12 प्रो+ में कंपनी ने 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया है। बात करें रेडमी नोट 12 5जी की तो यह फोन 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ आता है। रेडमी नोट 12 5G को अब BIS सर्टिफिकेशन साइट पर देखा गया है। आपको बताते हैं इस बारे में सबकुछ…
BIS सर्टिफिकेशन लिस्टिंग को सिमरनपाल सिंह ने सबसे पहले सार्वजनिक किया है। रेडमी नोट 12 5जी को पोको स्मार्टफोन के तौर पर लिस्ट किया गया है और इससे संकेत मिलते हैं कि देश में इस हैंडसेट को पोको ब्रैंड के तहत लॉन्च किया जा सकता है। ऐसी भी खबरें हैं कि इस रीब्रैंडेड रेडमी नोट 12 5जी को नवंबर, 2022 में ही लॉन्च किया जा सकता है।
बता दें कि हाल ही में जानकारी मिली थी कि Redmi Note 12 Pro + को भारत में Xiaomi 12i Hypercharge नाम से लाया जा सकता है। प्रो+ स्मार्टफोन 120W फास्ट चार्जिंग और 5000mAh की बैटरी के साथ आता है।
Xiaomi Redmi Note 12 5G specifications
रेडमी नोट 12 5जी स्मार्टफोन में 6.67 इंच फुलएचडी+ रेजॉलूशन वाली AMOLED डिस्प्ले दी गई है। स्क्रीन का रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज़ है। फोन की मोटाई 8 मिलीमीटर है। हैंडसेट का वज़न करीब 188 ग्राम है और यह IP53 रेटिंग के साथ आता है।
रेडमी नोट 12 5जी हैंडसेट में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 4 Gen चिपसेट दिया गया है। फोन में 8 जीबी तक रैम और 256 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। हैंडसेट में ऐंड्रॉयड 12 बेस्ड MIUI 13 दिया गया है। रेडमी के इस फोन को पावर देने के लिए 5000mAh की बैटरी दी गई है जो 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।
रेडमी नोट 12 5G में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप है जो 48 मेगापिक्सल प्राइमरी और 2 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर के साथ आता है। फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कैमरे से 60FPS पर 1080 पिक्सल में वीडियो रिकॉर्ड की जा सकती है। रेडमी नोट 12 5जी में 3.5 एमएम ऑडियो जैक दिया गया है। फोन में साइड पर फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है। कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ, वाई-फाई, जीपीएस, ए-जीपीएस जैसे स्टैंडर्ड फीचर्स मिलते हैं।