Redmi Note 11 Series के स्मार्टफोन भारत में खासे लोकप्रिय हैं। रेडमी के पास फिलहाल भारत में Redmi Note 11 Pro+ 5G और Redmi Note 11T 5G जैसे स्मार्टफोन्स मौजूद है। अब ऐसा लगता है कि Redmi भारत में अपनी नोट 11 सीरीज में एक और नया फोन लॉन्च करने जा रही है। एक टिप्स्टर के मुताबिक, नया रेडमी फोन Redmi Note 10S का रीब्रैंडेड वर्जन होगा और इसे Redmi Note 11 SE नाम दिया जाएगा।

टिप्स्टर Kacper Skrzypek ने MIUI कोड में Redmi Note 11 SE देखा। हालांकि, टिप्स्टर का दावा है डिवाइस भारतीय बाजार में लॉन्च होने वाला स्मार्टफोन, चीन में लॉन्च हो चुकी डिवाइस से अलग होगा। MIUI Code से खुलासा हुआ है कि आने वाला रेडमी 11 एसईचीन में पिछले साल लॉन्च हुए Redmi Note 10S का रीब्रैंडेड वर्जन होगा।

Redmi Note 11 SE Specifications

दावा है कि इसी डिवाइस को कुछ दूसरे बाजारों में Poco M5s के नाम से लॉन्च किया जाएगा। इस हैंडसेट को इससे पहले भी कई मल्टीपल सर्टिफिकेशन साइट पर देखा जा चुका है।

अगर लीक को सही मानें तो नोट 11 एसई में रेडमी नोट 10एस वाले ही स्पेसिफिकेशन्स दिए जाएंगे। फोन में 6.43 इंच एमोलेड डिस्प्ले है जो फुलएचडी+ रेजॉलूशन ऑफर करती है। स्क्रीन का रिफ्रेश रेट 60 हर्ट्ज़ है। फोन में मीडियाटेक हीलियोG95 प्रोसेसर दिया जा सकता है। इसके अलावा 8 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज दिए जाने की उम्मीद है।

कैमरे की बात करें तो रेडमी नोट 11 एसई में क्वाड-कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। फोन में 64 मेगापिक्सल प्राइमरी, 8 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड, 2 मेगापिक्सल डेप्थ और 2 मेगापिक्सल के मैक्रो सेंसर होंगे। डिवाइस को पावर देने के लिए 5000mAh की बैटरी दी जाएगी जो 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो फोन ऐंड्रॉयड 12 बेस्ड MIUI 13 के साथ आएगा।