Redmi note 10t price in india: रेडमी नोट 10टी कई लीक्स के बाद लन्च हो गया है। इस फोन में 5000mAh की बैटरी, फास्ट चार्जर, 90hz का रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया है। यह फोन रेडमी नोट 10 5G का रिब्रांडेड वर्जन है, जिसे यूरोप में लॉन्च किया गया जा चुका है और यह फोन भारत में POCO M3 Pro 5G के नाम से लॉन्च हो चुका है।

Redmi Note 10T specifications

Redmi Note 10T में 6.5 इंच का फुलएचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजोल्यूशन 2400×1080 है। यह एक डॉट डिस्प्ले है। इसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। यह डिवाइस मीडियाटेक डाइमेंसिटी 700 चिपसेट के साथ आता है। इसमें 6 जीबी रैम और 128 जीबी तक इंटरनल स्टोरेज दी गई है।

Redmi Note 10T feature

सुरक्षा के मद्देनजर इसमें साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है, जो लॉक स्मार्टफोन को अनलॉक करने में मदद करता है। यह फोन एंड्रॉयड 11 बेस्ड MIUI 12 पर काम करता है। इस फोन का वजन 190 ग्राम है। इस फोन में 5000mAh की बैटरी है। इसे रूस में लॉन्च किया है और यह 4जी सपोर्ट के साथ पेश किया गया है।

Redmi Note 10T camera

Redmi Note 10T के कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें बैक पैनल पर 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसमें 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। जबकि सामने की तरफ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया है। इसमें टाइप C पोर्ट, 3.5 एमएम का जैक दिया है।

Redmi Note 10T price

Redmi Note 10T को 3 वेरियंट में लॉन्च किया है। 4जीबी रैम और 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज वेरियंट की कीमत RUB 19,990 (लगभग 0 20,500 रुपये) है। इस फोन को 6GB रैम व 64GB स्टोरेज और 6GB रैम व 128GB स्टोरेज के साथ भी ऑफिशियल वेबसाइट पर लिस्टेड किया है, लेकिन उनकी कीमत नहीं बताई है। यह फोन ग्रीन, सिल्वर, ग्रे और ब्लू कलर में आता है।