Redmi Note 10 Series Price in India, Specifications Launch Live Updates: शाओमी के रेडमी नोट 10 सीरीज को आज लॉन्च किया जाएगा। इस सीरीज में रेडमी नोट 10, रेडमी नोट 10 प्रो और रेडमी नोट 10 प्रो मैक्स लॉन्च हो सकते हैं। हालांकि अभी कंपनी की तरफ से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है लेकिन लीक्स रिपोर्ट के मुताबिक, इस सीरीज में कम से कम एक स्मार्टफोन में 5जी कनेक्टिविटी, 104MP कैमरा, फास्ट चार्जिंग तकनीक मिल सकती है।
रेडमी नोट 10 सीरीज में सबसे सस्ता स्मार्टफोन रेडमी नोट 10 होगा। भारत में इसकी कीमत 14999 रुपये हो सकती है, जिसमें 6जीबी रैम और 64जीबी इंटरनल मेमोरी मिलेगी और यह 4जी स्मार्टफोन हो सकता है। जबकि भारत में Redmi Note 10 Pro, Redmi Note 10 Pro Max भी लॉन्च होंगे, जिनमें संभवतः 5जी के साथ आ सकते हैं।
Redmi Note 10, Redmi Note 10 Pro, Redmi Note 10 Pro Max specifications
कंपनी पहले ही कंफर्म कर चुकी है कि रेडमी नोट 10 सीरीज में 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलेगा। इस सीरीज में सुपर एमोलेड डिस्प्ले भी मिलेगी। हालांकि अभी इस बात की जानकारी नहीं है कि तीनों में ही स्मार्टफोन में एमोलेड डिस्प्ले मिल सकता है या फिर नहीं।
रेडमी नोट 10 के लीक्स स्पेसिफिकेशन
Redmi Note 10 के लीक्स स्पेसिफिकेशन की बात करें तो अभी इसका तथाकथित रिटेल बॉक्स सामने आया था, जिससे मालूम चला था कि इस स्मार्टफोन में 6.43 इंच का डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसमें सेल्फी के लिए पंच होल कैमरा होगा।
Highlights
रेडमी नोट 10 को दो वेरियंट में लॉन्च किया गया है। शुरुआती वेरियंट 4GB+64GB का है, जिसकी कीमत 11999 रुपये है, जबकि दूसरे वेरियंट में 6GB+128GB मिलेगी, जिसकी कीमत 13,999 रुपये है।
Redmi note 10 में 6.4 इंच का एमोलेड डिस्प्ले दिया है। साथ ही इसमें बैक पैनल पर 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलेगा, जिसके साथ 8मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल का कैमरा भी दिया है। इसमें 5000 एमएएच की बैटरी और 33 वाट का जार्ज भी दिया है।
Redmi note 10 Pro Max तीन वेरियंट में आया है। 6जीबी रैम +64 GB की कीमत 18999 रुपये है। 6जीबी रैम +128 GB की कीमत 19,999 रुपये है। जबकि 8जीबी रैम +128 GB 21,999 रुपये है।
रेडमी नोट नोट प्रो में भी रेडमी नोट 10 प्रो मैक्स की तरह डिस्प्ले दी गई है और इसका रिफ्रेश रेट भी 120Hz का है। साथ ही इसमें HDR 10 सपोर्ट दिया है। इस फोन के बैक पैनल पर 64MP का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड लेंस है, जो सेकेंडरी लेंस है। 5 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस दिया है। साथ ही इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 732G प्रोसेसर दिया है। इसमें 5020 mAh की बैटरी मिलेगी, 33 वाट के फास्ट चार्जर के साथ मिलेगा।
रेडमी नोट 10 प्रो मैक्स में 2.96 MM पंच होल कट दिया गया है, जो बेहद ही छोटा है। इसमें 16MP का कैमरा मिलेगा। साथ ही इसमें नाइट मोड सेल्फी फीचर मिलेगा, जो दिन और रात में अच्छी फोटो क्लिक करने में मदद करेगा।
रेडमी नोट 10 प्रो मैक्स में 6.67 इंच का फुल एचडी प्लस सुपर एमोलेड डिस्प्ले दिया है। इसका रिफ्रेश रेट 120Hz रिफ्रेश रेट। साथ ही इसमें एचडीआर 10सपोर्ट दिया है।
Redmi Note 10 Pro Max में 108 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा, जिसकी घोषणा रेडमी इंडिया के प्रमुख मनु कुमार जैन ने की है। इसमें एक दूसरा कैमरा 5 मेगापिक्सल का माइक्रो लेंस है। साथ ही 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस दिया गया है। साथ ही इसमें नाइट मोड 2, मैजिक क्लोन मोड मिलेगा। इसमें लॉन्ग एक्सपोजर मोड मिलेगा। इसमें वीडियो प्रो मोड मिलेगा, जो शानदार वीडियो क्लिक करने में मदद करेगा।
शाओमी रेडमी नोट 10 सीरीज का लाइव इवेंट शुरू। इस सीरीज में रेडमी नोट 10, रेडमी नोट 10 प्रो और रेडमी नोट 10 प्रो मैक्स लॉन्च हो सकते हैं। इस सीरीज के तहत कई दमदार स्पेसिफिकेशन देखने को मिल सकते हैं।
रेडमी नोट 10 प्रो में भी रेडमी नोट 10 की तरह डिस्प्ले हो सकती है, हालांकि इसका रिफ्रेश रेट ज्यादा हो सकता है। इसमें Qualcomm Snapdragon 750G प्रोसेसर दिए जाने की संभावना है, जो 5जी कनेक्टिविटी आता है। इस फोन में 8जीबी रैम तक का ऑप्शन मिलता है। साथ ही इसमें 64 मेगापिक्सल के साथ क्वाड कैमरा सेटअप दिया जा सकता है।
Xiaomi आज भारत में अपनी लेटेस्ट स्मार्टफोन सीरीज रेडमी नोट 10 से पर्दा उठाने जा रहा है। इस सीरीज में तीन फोन लॉन्च होंगे, जिनके नाम Redmi Note 10, Redmi Note 10 Pro, और Redmi Note 10 Pro Max हो सकते हैं। इसका लाइव इवेंट दोपहर 12 बजे से आयोजित होगा, जिसकी लाइव ब्रॉडकास्ट YouTube समेत अन्य सोशल मीडिया अकाउंट्स पर लाइव होगा। लाइव इवेंट देखने के लिए यहां क्लिक करें।