Redmi Redmi Note 10, Redmi Note 10 Pro and Pro Max : चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी ने भारत में गुरुवार को अपनी रेडमी नोट 10 सीरीज से पर्दा उठाया है। इस सीरीज के तहत फोन लॉन्च किए गए हैं, जो Redmi note 10 Pro Max, Redmi note 10 Pro, Redmi note 10 हैं। सीरीज की शुरुआती कीमत 11999 रुपये है। इस सीरीज का टॉप वेरियंट रेडमी नोट 10 प्रो मैक्स है।
Redmi Note 10, Redmi Note 10 Pro and Pro Max कीमत
रेडमी नोट 10 सीरीज का बेस मॉडल रेडमी नोट 10 है, जिसे दो वेरियंट में लॉन्च किया गया है। शुरुआती वेरियंट 4GB+64GB का है, जिसकी कीमत 11,999 रुपये है, जबकि दूसरे वेरियंट में 6GB+128GB मिलेगी, जिसकी कीमत 13,999 रुपये है।
Redmi note 10 Pro Max तीन वेरियंट में आया है। 6जीबी रैम +64 GB की कीमत 18,999 रुपये है। 6जीबी रैम +128 GB की कीमत 19,999 रुपये है। जबकि 8जीबी रैम +128 GB 21,999 रुपये रखी गई है।
Redmi note 10 Pro तीन वेरियंट में आया है। 6GB +64 GB की कीमत 15,999 रुपये है। 6GB+128 GB की कीमत 16,999 रुपये है। जबकि 8GB+128GB 18,999 रुपये रखी गई है।
| Redmi Note 10 Model Price in India | Price |
| Redmi Note 10 Pro Max 6GB + 64GB | 18999 Rupees |
| Redmi Note 10 Pro Max 6GB + 128GB | 19999 Rupees |
| Redmi Note 10 Pro Max 8GB + 128GB | 21999 Rupees |
| Redmi Note 10 Pro 6GB + 64GB | 15999Rupees |
| Redmi Note 10 Pro 6GB + 128GB: | 16999 Rupees |
| Redmi Note 10 Pro 8GB + 128GB | 18999 Rupees |
| Redmi Note 10 4GB + 64GB | 11,999 Rupees |
| Redmi Note 10 6GB + 128GB | 13,999 Rupees |
रेडमी नोट 10 प्रो मैक्स स्पेसिफिकेशन और कैमरा
Redmi Note 10 Pro Max में 6.67 इंच का फुलएचडी प्लस सुपर एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है। इसमें एचडीआर 10 सपोर्ट दिया है। साथ ही यह 120Hz रिफ्रेश रेट मिलेगा। इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रेगन 732जी प्रोसेसर दिया है।
रेडमी नोट 10 प्रो मैक्स का कैमरा
रेडमी नोट 10 प्रो मैक्स में 108 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा, जिसकी घोषणा रेडमी इंडिया के प्रमुख मनु कुमार जैन ने की। इसमें एक दूसरा कैमरा 5 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस है। साथ ही 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस दिया गया है। साथ ही इसमें नाइट मोड 2, मैजिक क्लोन मोड मिलेगा। इसमें लॉन्ग एक्सपोजर मोड मिलेगा। इसमें वीडियो प्रो मोड मिलेगा, जो शानदार वीडियो क्लिक करने में मदद करेगा। साथ ही इसमें 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलेगा।
रेडमी नोट 10 प्रो मैक्स स्पेसिफिकेशन और कैमरा
Redmi Note 10 Pro में 6.67 इंच का फुलएचडी प्लस सुपर एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है। इसमें एचडीआर 10 सपोर्ट दिया है। साथ ही यह 120Hz रिफ्रेश रेट मिलेगा। इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रेगन 732जी प्रोसेसर दिया है।
रेडमी नोट 10 प्रो का कैमरा
रेडमी नोट 10 प्रो मैक्स में 64 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा। इसमें अन्य दो कैमरे 8 और 2 मेगापिक्सल के हैं, जिसमें से एक अल्ट्रा वाइड कैमरा और दूसरा मैक्रो लेंस है। साथ ही इसमें 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया है।
रेडमी नोट 10 स्पेसिफिकेशन और कैमरा
Redmi Note 10 में 6.43 इंच का सुपर एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है, जो एक सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। यह भारत का पहला स्मार्टफोन है, जिसमें Snapdragon 678 प्रोसेसर दिया गया है, जो 8x Kryo 460 के साथ आता है और इसकी क्लॉक स्पीड 2.2GHz है। इसमें 5000 एमएएच की बैटरी दी गई है, 33 वाट के चार्जर के साथ आता है।
रेडमी नोट 10 कैमरा
रेडमी नोट 10 में 48 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा। इसमें दूसरा कैमरा 5 मेगापिक्सल का है, जो मैक्रो लेंस है। साथ ही 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस दिया गया है। अन्य दो कैमरे 2-2 मेगापिक्सल के हैं, जिनमें से एक मैक्रो लेंस है और दूसरा डेप्थ सेंसर है। इसमें 13 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जाएगा।

