Redmi Mi Note 5 Pro Sale Price in India, Offer at Flipkart and Mi Store: शियोमी Redmi note 5 Pro की आज 22 जून सेल है। सेल केवल http://www.flipkart.com पर की जाएगी। आपको बता दें कि अगर आप फ्लिपकार्ट से इसे नहीं खरीद पाते हैं तो इस स्मार्टफोन को आज http://www.mi.com पर प्री ऑर्डर कर सकते हैं। वहीं आज Redmi 5A को भी कंपनी की साइट पर प्री ऑर्डर किया जा सकता है। इनके अलावा आज Xiaomi के टीवी की भी सेल की जाएगी। आज 22 जून को Mi LED Smart TV 4A 32, Mi LED Smart TV 4A 43, Mi LED Smart TV 4 की सेल http://www.flipkart.com और mi.com पर की जाएगी।

कीमत: Mi LED Smart TV 4A 32 की कीमत 13,999 रुपए है। Mi LED Smart TV 4A 43 की कीमत 22,999 रुपए है। Mi LED Smart TV 4 की कीमत 44,999 रुपए है। इन तीनों ही TV पर रिलायंस जियो की तरफ से 2,200 रुपए के कैशबैक का ऑफर दिया जा रहा है। Redmi note 5 pro के 6GB रैम और 64GB इंटरनल मैमोरी वाले वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपए है। वहीं इसके 4GB रैम और 64GB इंटरनल मैमोरी वाले वेरिएंट को 14,999 रुपए में खरीदा जा सकता है। Redmi 5A का 2GB रैम वाला वेरिएंट खरीदने के लिए 5,999 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं इसके 3GB रैम वाले वेरिएंट की कीमत 6,999 रुपए है।

फ्लिपकार्ट के मुताबिक इस स्मार्टफोन को फ्लिपकार्ट से नो कॉस्ट EMI पर भी खरीदा जा सकता था। इसके 64GB वाले वेरिएंट को 625 रुपए महीने की किस्त पर खरीदने का ऑफर मिलेगा। इसके लिए यूजर को 25 फीसदी पेमेंट फोन खरीदते वक्त करनी थी। इसके बाद 625 रुपए महीने की 18 किस्त देनी हैं। इसके लिए कोई ब्याज नहीं लगेगा। इसके लिए यूजर को पमेंट HDFC बैंक के क्रेडिट कार्ड से करनी थी।

Redmi Note 5 Pro फीचर्स: Redmi Note 5 Pro में 5.99 इंच की डिस्प्ले दी गई है। Redmi Note 5 Pro में iPhone X की तरह डुअल रियर कैमरा दिया गया है। इसमें एक कैमरा 12 मेगापिक्लस का और दूसरा 5 मेगापिक्सल का है। Redmi Note 5 Pro में 20 मेगापिक्सल का शानदार फ्रंट कैमरा दिया गया है। इससे बैकग्राउंट को ब्लर भी किया जा सकता है। रेडमी नोट 5 प्रो में 6GB की LPDDR4X रैम दी गई है। Redmi Note 5 pro में 636 स्नैपड्रेगन प्रोसेसर दिया गया है। यह दुनिया का पहला फोन है जिसमें यह प्रोसेसर दिया गया है। कंपनी का दावा है कि इस स्मार्टफोन को 380 वोल्टेज तक की लाइट पर चार्ज किया जा सकता है।