Xiaomi Redmi भारत में अपने स्मार्टफोन की नई सीरिज लॉन्च करने जा रही है। यह स्मार्टफोन Redmi 6, Redmi 6 Pro और Redmi 6A होंगे। शाओमी अपनी रेडमी 6 सीरीज के तीनों स्मार्टफोन चीन में लॉन्च कर चुकी है। कंपनी ने सबसे पहले एक इवेंट में Redmi 6 और Redmi 6A को लॉन्च किया था। इसके बाद Xiaomi Redmi 6 Pro से पर्दा उठाया गया। 5 सितंबर को कंपनी का भारत में इवेंट है। कंपनी के शियोमी इंडिया के एमडी मनु कुमार जैन ने लिखा, “#DeshKeNayeSmartphones! Mi fans! We’ve got more than one for you! Coming very soon.” ट्वीट से रेडमी 6 सीरीज के लॉन्च की पुष्टि नहीं होती है, लेकिन ट्वीट में एक वीडियो है जिसमें नंबर 6 दिखता है। इसके अलावा तीन स्मार्टफोन के आउटलाइन नजर आते हैं। दो स्मार्टफोन में कोई नॉच डिस्प्ले नहीं है, जबकि तीसरे में है जो रेडमी 6 प्रो की ओर इशारा है। यह फोन रेडमी 6 सीरीज का एक मात्र हैंडसेट है जो डिस्प्ले नॉच के साथ आ सकता है।

Xiaomi Redmi 6, Xiaomi Redmi 6A और Xiaomi Redmi 6 Pro कीमत और फीचर्स: चीनी में Redmi 6 की कीमत 799 चीनी युआन (करीब 8,400 रुपये) से शुरू होती है। यह कीमत 3GB रैम और 32GB इंटरनल मैमोरी वाले वेरिएंट की है। वहीं, 999 चीनी युआन (करीब 10,500 रुपये) में 4GB रैम और 64GB इंटरनल मैमोरी वाला वेरिएंट मिलेगा। Redmi 6A की चीन में कीमत 599 चीनी युआन (करीब 6,300 रुपये) है। यह कीमत फोन के 2GB रैम और इंटरनल 16GB इंटरनल मैमोरी वाले वेरिएंट की है। Xiaomi Redmi 6 Pro की शुरुआती कीमत 999 चीनी युआन (करीबन 10,400 रुपये) है। इसमें यूजर को मिलेगा 3GB रैम और 32GB इंटरनल मैमोरी वाला वेरिएंट। वहीं 4GB रैम वाले वेरिएंट की कीमत 1,199 चीनी युआन (करीब 12,500 रुपये) है। 4GB रैम के साथ 64GB इंटरनल मैमोरी वाले वेरिएंट की कीमत 1,299 चीनी युआन (करीब 13,600 रुपये) है।

Redmi 6 में 5.45 इंच की एचडी+ (720×1440 पिक्सल) डिस्प्ले है जो 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली है। इसकी स्क्रीन टू बॉडी रेशियो 80.7 प्रतिशत है। Xiaomi Redmi 6 में डुअल रियर कैमरा दिया गया है। प्राइमरी सेंसर 12 मेगापिक्सल का है और सेकेंडरी सेंसर 5 मेगापिक्सल का। Redmi 6A में 5.45 इंच का एचडी+ डिस्प्ले होगा। Redmi 6A में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। इसमें 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। Xiaomi Redmi 6 Pro में 5.84 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले है। Redmi 6 Pro में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें एक कैमरा 12 मेगापिक्सल का है और दूसरा कैमरा 5 मेगापिक्सल का है। वहीं इसमें 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।