Realme ने अपना नया फोन Realme X2 Pro आधिकारिक रुप से बाजार में लॉन्च कर दिया है। हालांकि अभी यह फोन सिर्फ चीन में ही लॉन्च किया जाएगा। Snapdragon 855+ प्रोसेसर और 90hZ वाले इस फोन में 64 मेगापिक्सल का मुख्य सेंसर दिया गया है। अभी तक Realme X2 Pro फोन कब तक भारत में लॉन्च होगा, इसकी अभी तक कोई जानकारी नहीं हैं। इस फोन को Realme China की वेबसाइट पर जाकर ऑर्डर किया जा सकता है।

Realme X2 Pro की कीमतः Realme X2 Pro फिलहाल दो कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा। जिनमें लूना व्हाइट कलर और पोसेइडन ब्लू कलर शामिल है। Realme X2 Pro 6जीबी+64जीबी, 8जीबी+128जीबी और 12जीबी+256जीबी वैरिएंट में उपलब्ध है। 64जीबी वैरिएंट स्टोरेज के लिए UFS 2.1 और 128जीबी, 256जीबी के लिए UFS 3.0 से लैस है।

इस फोन की कीमत की बात करें तो 6जीबी+64जीबी वर्जन की कीमत 2699 युआन यानि कि करीब 27,000 रुपए होगी। कंपनी अभी बुकिंग कराने पर 100 युआन की छूट भी देगी। इस तरह अभी इस फोन की कीमत 2599 युआन होगी। इसी तरह 8जीबी+128जीबी वर्जन की कीमत 2899 युआन या फिर 29,000 रुपए और 12जीबी+256जीबी वर्जन की कीमत 3299 युआन यानि कि 33,000 रुपए के करीब होगी। आगामी 18 अक्टूबर से इस फोन की बिक्री आधिकारिक रुप से शुरु हो जाएगी।

Realme X2 Pro फोन की विशेषताएं: इस फोन की विशेषताओं की बात करें तो इसमें 6.5 इंच की स्क्रीन और वाटर ड्रॉप नोच दिया गया है। फोन का रिजोल्यूशन 2400X1080 है। फोन SAMOLED डिस्पले और कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 के साथ आता है। फोन में 91.7 प्रतिशत बॉडी अनुपात है और फोन का डाइमेंशन 161एमएम x 75.7एमएम x 8.7 एमएम है और फोन का वजन करीब 199 ग्राम है।

Realme X2 Pro में 6जीबी का Qualcomm Snapdragon 855+ प्रोसेसर है। वहीं 8जीबी और 12जीबी में क्रमशः LPDDR4X RAM और Adreno 640 GPU से लैस हैं। फोन में 64 मेगापिक्सल GWI सेंसर के साथ आता है। फोन में 13 मेगापिक्सल टेलीफोटो लेंस दिया गया है, जो कि 20X हाइब्रिड जूम देता है। इस फोन में पीछे की तरफ 4 लैंस दिए गए हैं, जो कि यूजर की फोटो को काफी शानदार बनाते हैं।

इस फोन के कैमरा से 4K वीडियो 30 फ्रेम और 60 फ्रेम प्रति सेकेंड रिकॉर्ड किया जा सकता है। कैमरा स्लोमोशन वीडियो भी रिकॉर्ड कर सकता है। फोन में फ्रंट कैमरा 16 मेगापिक्सल का है। फोन में 4000mAh और ड्यूल स्पीकर की सुविधा दी गई है।