Pink Full Moon April 2024 Date and Time in India, Live Streaming Online: अप्रैल 2024 काफी महत्वपूर्ण महीना साबित हुआ है। इस महीने दुनिया ने 54 सालों का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse) देखा। और अब बारी है इस महीने दिखने वाले फुल मून (Full Moon) की जिसे पिंक मून (Pink Moon) कहा जाता है। आज हम आपको बता रहे हैं कि आखिर क्या होता है पिंक मून? इसके साथ ही जानिए पिंक मून की डेट, टाइम और लाइव स्ट्रीमिंग की हर डिटेल…
What is Pink Moon?
बता दें कि अप्रैल के महीने में पड़ने वाले फुल मून यानी चैत्र पूर्णिमा को Pink Moon कहा जाता है। हालांकि, अप्रैल में दिखने वाला यह फुल मून पिंक नहीं दिखेगा।
पिंक मून वाकई में पूरी तरह गुलाबी नहीं दिखता है बल्कि आम दिनों की तरह ही सिल्वर और गोल्डन रंग में नजर आता है। पिंक मून नाम, ईस्ट अमेरिका में पाए जाने वाले एक हर्ब मॉस पिंक के नाम पर रखा गया है।
Earth Day Google Doodle: पृथ्वी दिवस पर गूगल डूडल के जरिए दिया जा रहा खास मैसेज, क्या आपने देखा?
Pink Moon Date, Time
23 अप्रैल की रात आकाश में पिंक मून दिखेगा। अप्रैल 2024 की टाइम की बात करें तो मंगलवार यानी 23 अप्रैल सुबह 3 बजकर 25 मिनट पर इसकी शुरुआत होगी और अगल दिन 24 अप्रैल, बुधवार को 5 बजकर 18 मिनट तक चलेगा।
कब दिखता है पिंक मून?
यह एक ऐसी खगोलीय घटना है, जब चंद्रमा पृथ्वी के बेहद करीब आ जाता है और इसके चलते चंद्रमा का आकार बड़ा होने के साथ ही चमकीला नजर आता है। इसके अलावा इसी समय पूर्णिमा भी पड़े तो पिंक फुल मून होता है।
पिंक मून के दूसरे नाम
पिंक मून को कई और नामों से भी जाना जाता है। पिंक मून को एग मून, फिश मून, फसह मून, स्प्राउटिंग ग्रास मून, पक पोया और फेस्टिवल मून के नाम से भी जाना जाता है।
Pink Moon Live Streaming
बता दें कि अगर आप घर बैठे पिंक सुपरमून ऑनलाइन देखना चाहते हैं तो कई सारे यूट्यूब चैनल पर इसे लाइव देखा जा सकेगा। Slooh और THEREALPAX जैसे YouTube चैनल पर भी पिंक मून को लाइव स्ट्रीम किए जाने की उम्मीद है।