Xiaomi Redmi Mi Sale: स्मार्टफोन बनाने वाली चीनी कंपनी शियोमी रेडमी ने क्रिसमस से पहले ऑनलाइन No.1 Mi Fan Sale का आयोजन किया था। यह सेल 20 और 21 दिसंबर को की गई थी। अब No.1 Mi Fan Sale, ऑफलाइन Xiaomi Redmi के देशभर में मौजूद सभी Mi Home स्टोर पर चल रही है। यह सेल 1 जनवरी 2018 तक चलेगी। तो आइये जानते हैं कि कौन कौन से स्मार्टफोन और एक्सेसरीज पर क्या ऑफर मिल रहा है।
इस सेल में शियोमी Mi A1 और शाओमी Mi Max2 32GB स्टोरेज वेरिएंट अब 12,999 रुपए में उपलब्ध हैं। इनकी कीमत 13,999 रुपए है। वहीं, Mi मैक्स 2 64GB स्टोरेज वेरिएंट को 14,999 रुपए में खरीदा जा सकता है। इसकी कीमत 15,999 रुपए है। Mi Mix 2 को 32,999 रुपए में खरीदा जा सकता है। इसकी कीमत 35,999 रुपए है। रेडमी नोट 4 के 4GB रैम वेरिएंट को 10,999 रुपए में खरीदा जा सकता है। इसकी कीमत 11,999 रुपए है। रेडमी 4 के 32GB वेरिएंट को 8,499 रुपए में खरीदा जा सकता है। इसकी कीमत 8,999 रुपए है। रेडमी 4 के 64GB वेरिएंट को 9,999 रुपए में खरीदा जा सकता है। इसकी कीमत 10,999 रुपए है।
इसके अलावा मी होम स्टोर में कई दूसरी एक्सेसरीज पर भी छूट दी जा रही है। मी राउटर 3सी व्हाइट 999 रुपए में मिल रहा है। एयर प्यूरिफायर फिल्टर 1,999 रुपए मिल रहा है। इसकी कीमत 2,499 रुपए है। Mi इन-ईयर हेडफोन म्यूजिक ब्लैक और सिल्वर मॉडल 499 रुपए में दिया जा रहा है। इसकी कीमत 599 रुपए है। इसके अलावा, मी हेडफोन कंफर्ट 2,699 रुपए में खरीदा जा सकता है। इसकी कीमत 2,999 रुपए है। मी वाई-फाई रिपीटर 2 – 699 रुपए में खरीदा जा सकता है। इसकी कीमत 899 रुपए है।
रेडमी नोट 4 के लिए एक्सेसरीज भी छूट के साथ उपलब्ध हैं। रेडमी नोट 4 के ब्लू ग्रे और गोल्ड कलर वेरिएंट के फ्लिप केस को 299 रुपए में बेचा जा रहा है। इसकी कीमत 499 रुपए है। रेडमी नोट 4 के ब्लैक और क्लियर वेरिएंट केस 149 रुपए में बेचे जा रहे हैं। इनकी कीमत 249 रुपए है। रेडमी नोट 4 स्क्रीन प्रोटेक्टर 59 रुपए में खरीदा जा सकता है। इसकी कीमत 99 रुपए है। इसके अलावा, शियोमी Mi ब्लूटुथ स्पीकर मिनी भी ग्रे और गोल्ड कलर वेरिएंट में 899 रुपए में खरीदने के लिए उपलब्ध है।