Redmi Y2 Price, Mi Y2 Mobile Price in India, Specifications: Xiaomi ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Redmi Y2 लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने Redmi Y2 के दो वरिएंट लॉन्च किए हैं। दोनों ही वेरिएंट इसके रैम और स्टोरेज के आधार पर हैं। कंपनी का यह सेल्फी फोकस्ड फोन है। Redmi Y2 में 5.99 इंच की डिस्प्ले दी गई है। इसके अलावा इसमें 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। साथ ही दमदार सेल्फी के लिए इसके फ्रंट कैमरे में ऑटो HDR दिया गया है। Redmi Y2 में Redmi note 5 प्रो जैसा ही डुअल कैमरा दिया गया है।
इसके रियर में एक कैमरा 5 मेगापिक्सल का और एक कैमरा 12 मेगापिक्सल का दिया गया है। यह एंड्रॉयज ओरियो 8 पर काम करेगा। साथ ही यह कंपनी के MIUI 9.5 पर काम करेगा। इसके रियर में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इसके फिंगरप्रिंट सेंसर से सेल्फी ली जा सकती है। इसमें क्वालकॉम का स्नैपड्रेगन 625 प्रोसेसर दिया गया है। Redmi Y2 का स्टेंडबाय टाइम 31 दिन का है। इसकी बैटरी एक बार चार्ज करने के बाद 10 घंटे तक लगातार वीडियो देखी जा सकती है। Redmi Y2 के साथ फ्री क्लीयर केस मिलेगा।
इसके 3GB और 32GB इंटरनल मैमोरी वाले वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपए है। वहीं इसके 4GB और 64 GB इंटरनल मैमोरी वाले वेरिएंट की कीमत 12,999 रुपए है। इसके लिए कंपनी ने अमेजन से हाथ मिलाया है। यह केवल अमेजन पर उपलब्ध होगा। इसकी अमेजन पर 12 जून को पहली बार सेल होगी। इसे ICICI बैंक के कार्ड से खरीदने पर 500 रुपए का इंस्टेंट कैशबैक मिलेगा।
इसके 3GB और 32GB इंटरनल मैमोर वाले वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपए है। वहीं इसके 4GB और 64 GB इंटरनल मैमोरी वाले वेरिएंट की कीमत 12,999 रुपए है। इसके लिए कंपनी ने अमेजन से हाथ मिलाया है। यह केवल अमेजन पर उपलब्ध होगा। इसकी अमेजन पर 12 जून को पहली बार सेल होगी।
इसमें क्वालकॉम का स्नैपड्रेगन 625 प्रोसेसर दिया गया है। साथ में फ्री क्लीयर केस मिलेगा। Redmi Y2 का स्टेंडबाय टाइम 31 दिन का है। इसकी बैटरी एक बार चार्ज करने के बाद 10 घंटे तक लगातार वीडियो देखी जा सकती है।
यह एंड्रॉयज ओरियो 8 पर काम करेगा। साथ ही यह कंपनी के MIUI 9.5 पर काम करेगा। इसके रियर में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इसके फिंगरप्रिंट सेंसर से सेल्फी ली जा सकती है।
Redmi note 5 प्रो जैसा ही दिया गया है Redmi Y2 में डुअल रियर कैमरा। इसके रियर में एक कैमरा 5 मेगापिक्सल का और एक कैमरा 12 मेगापिक्सल का दिया गया है।
Redmi Y2 में 5.99 इंच की डिस्प्ले दी गई है। इसके अलावा इसमें 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। साथ ही दमदार सेल्फी के लिए इसके फ्रंट कैमरे में ऑटो HDR दिया गया है।
कंपनी ने इंडिया बिजनेस हैड मनु जैन कंपनी की उपलब्धियों के बारे में जानकारी दे रहे हैं। उनके मुताबिक शियोमी का ऑनलाइन मोबाइल मार्केट में करीब 60 फीसदी हिस्सा है। वहीं ऑफलाइन मार्केट में कंपनी की 13 फीसदी हिस्सेदारी है।
इसमें डुअल रियर कैमरे मिलेंगे। इसमें एक कैमरा 12 मेगापिक्सल का और एक कैमरा 5 मेगापिक्सल का होगा। वहीं फ्रंट कैमरा 16 मेगापिक्सल का दिया गया है। फोन में 3,080mAH की बैटरी दी गई है।
Xiaomi Redmi S2 एंड्रॉयड ओरियो पर आधारित MIUI 9 पर चलेगा। इसमें 5.99 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले है। डिस्प्ले का आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। फोन में स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर दिया गया है।
Redmi S2 के 4GB रैम के साथ 64GB इंटरनल मैमोरी दी गई है। वहीं इसके 3GB और 4GB वेरिएंट 256GB तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करते हैं। Redmi S2 के 3GB वाले वेरिएंट की कीमत 999 युआन (करीब 10,500 रुपए) है। वहीं 4GB रैम वाले वेरिएंट की कीमत1299 युआन (करीब 13,700 रुपए) है।
Redmi S2 में 5.99 इंच का HD+ डिस्प्ले दी गई है। इसमें स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर दिया है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 506 जीपीयू है। इसके एक वेरिएंट में 3GB रैम के साथ 32 GB इंटरनल मैमोरी दी गई है
Xiaomi ने सेल्फी फोकस्ड Redmi S2 को कुछ दिन पहले चीन में लॉन्च किया था। इसकी कीमत भारत मे बिक रहे Redmi Note 5 के बराबर है। सबसे खास बात है कि इसमें 3 कैमरे दिए गए हैं।