Xiaomi Redmi Note 5 Vs Redmi Note 4: शियोमी के रेडमी नोट 5 और नोट 5 प्रो स्मार्टफोन (आज) 22 फरवरी से पहली बार सेल के लिए उपलब्ध होने जा रहे हैं। इन्हें Flipkart.com और Mi.com से आज दोपहर 12 बजे से खरीदा जा सकता है। आइए जानते हैं कि Redmi note 4 और Redmi Note 5 और Note 5 Pro में क्या फर्क है। सबसे पहले डिस्प्ले की बात करते हैं। रेडमी नोट 5 में फुल विजन डिस्प्ले दी गई है। जिसका आसपेक्ट रेशयो 18:9 है जबकि रेडमी नोट 4 में 16:9 आसपेक्ट रेशयो वाली डिस्प्ले है। नोट 5 की डिस्प्ले में बटन दिए गए हैं, जबकि नोट 4 में बेजल पर बटन दिए गए हैं। वहीं नोट 5 की डिस्प्ले का रिजॉल्यूशन नोट 4 से ज्यादा है। बॉडी की बात करें तो नोट 4 और नोट 5 में मेटल बॉडी दी गई है। डिस्प्ले के साथ ही नोट 5 का साइज भी नोट 4 से बड़ा है। रेडमी नोट 5 ब्लैक, गोल्ड, रोज गोल्ड, और ब्लू कलर में आया है।
प्रोसेसर और रैम: रेडमी नोट 4 में क्वालकॉम के स्नैपड्रेगन 625 प्रोसेसर के साथ 506 GPU दिया गया है। यही नोट 4 में भी आता है। इसके अलावा रेडमी नोट 5 में क्वालकॉम का स्नैपड्रेगन 636 प्रोसेसर दिया गया है। रेडमी नोट 4 को 2GB+32GB, 3GB+32GB और 4GB+64GB के साथ लॉन्च किया गया था। वहीं अब रेडमी ने नोट 5 के केवल 2 वेरिएंट लॉन्च किए हैं। एक 3GB रैम और 32GB इंटरनल मैमोरी और दूसरा 4GB रैम और 64GB इंटरनल मैमोरी के साथ। वहीं रेडमी नोट 5 प्रो में 6GB की रैम के साथ 64GB की इंटरनल मैमोरी दी गई है। रेडमी नोट 4 की तरह ही नए स्मार्टफोन्स में भी हाइब्रिड सिम स्लॉट दिया गया है।
कैमरा और बैटरी: रेडमी नोट 5 के रियर में भी नोट 4 की तरह सिंगल कैमरा दिया गया है। वहीं नोट 5 प्रो में डुअल रियर कैमरा दिया गया है। हालांकि अब रेडमी नोट 5 के कैमरे में सुधार किया गया है। रेडमी नोट 5 के रियर में 12 मेगापिक्सल का कैमरा और फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इसमें ब्यूटीफाई मोड भी दिया गया है। इससे कम लाइट में भी अच्छी फोटोग्राफी की जा सकती है। वहीं फ्रंट कैमरे के साथ LED लाइट भी दी गई है। रेडमी नोट 5 में 4,000mAh की बैटरी दी गई है, वही नोट 4 में 4,100 mAH की बैटरी दी गई है।
Xiaomi Redmi Note 5 Booking Online: रेडमी नोट 5 स्मार्टफोन की सेल, जानें कहां से खरीदें ऑनलाइन
कीमत: रेडमी नोट 5 के 3GB रैम और 32GB इंटरनल मैमोरी वाले वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपए है। वहीं इसके 4GB रैम और 64GB इंटरनल मैमोरी वाले वेरिएंट की कीमत 11,999 रुपए रखी गई है। वहीं रेडमी नोट 4 को भी 9,999 रुपए की शुरुआती कीमत के साथ लॉन्च किया गया था। वहीं रेडमी नोट 5 प्रो की शुरुआती कीमत 13,999 रुपए है। वहीं इसके 6GB रैम वाले वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपए रखी गई है।