शियोमी रेडमी भारत में 30 नवंबर को एक नया स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है। कंपनी ने इसे खास टैगलाइन भी दी है। कंपनी इसे ‘देश का स्मार्टफोन’ बता रही है। फ्लिपकार्ट ने अपनी साइट पर इसकी कुछ जानकारी साझा की हैं। यह फोन फ्लिपकार्ट एक्सक्लूसिव होगा। इसके अलावा यह फोन अच्छे बैटरी बैकअप के साथ आएगा। साथ ही इस स्मार्टफोन में कई भारतीय भाषाएं भी होंगी। इसका अंदाजा फ्लिपकार्ट से लगाया जा सकता है। यह फोन IR बूस्टर के साथ भी आ सकता है। इस फोन का फ्लिपकार्ट पर एक वीडियो भी दिया गया है।
इस वीडियो में एक सख्स टीवी देख रहा है और अचानक रिमोट की बैटरी खत्म हो जाती है तो वह सोच में पड़ जाता है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि आने वाले इस फोन को टीवी के रिमोट की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकता है। यह स्मार्टफोन मल्टीटास्किंग होगा। इससे जुड़ा एक वीडियो भी फ्लिपकार्ट पर दिया गया है। यह देश का स्मार्टफोन टैग लाइन के साथ आ रहा है तो उम्मीद यह है कि यह एक सस्ता स्मार्टफोन होगा। भारत में यह कंपनी का सबसे सस्ता स्मार्टफोन होगा।
Redmi का आने वाला यह स्मार्टफोन Redmi 5A भी हो सकता है। इस स्मार्टफोन को कंपनी ने कुछ दिन पहले ही चीन में लॉन्च किया था। यह कंपनी का सस्ता स्मार्टफोन है। चीन में इसकी कीमत 599 यूआन (करीब 5,800 रुपए) है। Redmi 5A के फीचर्स की बात करें तो इसमें 5 इंच की फुल एचडी डिस्पेल दी गई है। फोन को पावर देने के लिए 1.4 गीगाहर्ड्ज का 425 क्वालकॉम स्नैपड्रेगन प्रोसेसर दिया गया है। फोन की स्पीड अच्छी रहे इसके लिए इसमे 2GB की रैम दी गई है। इसमे 16GB की इंटरनल मैमोरी दी गई है। फोटोग्राफी की बात करें तो इसमें 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। इसके अलावा सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।