Xiaomi Mi Mix 2 India Launch: स्मार्टफोन बनाने वाली चीनी कंपनी शियोमी ने आज भारत में अपना नया स्मार्टफोन Mi Mix 2 लॉन्च कर दिया है। इस फोन का सबसे खास फीचर इसकी डिस्प्ले है। इसमें बेजल लैस डिस्प्ले दी गई है। इसका फ्रंट कैमरा फोन में नीचे दिया गया है। इसकी डिस्प्ले 5.99 इंच की है। वहीं इसकी सबसे खास बात एक और है कि इसकी बॉडी सिरेमिक की है। कंपनी ने इसका केवल एक ही वेरिएंट भारत में लॉन्च किया है। भारत में इसकी कीमत 35,999 रुपये है। इस स्मार्टफोन को 17 अक्टूबर  दोपहर 12 बजे Flipkart.com और  Mi.com से खरीदा जा सकता है। वहीं कंपनी इस फोन पर नो कॉस्ट ईएमआई का भी ऑफर दे रही है।

फोन में 2.45 गीगहर्ड्ज का क्वालकॉम स्नैपड्रेगन 835Soc प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 6GB रैम और 128GB इंटरनल मैमोरी दी गई है। यह डुअल सिम सपोर्ट के साथ आएगा। Mi Mix 2 गूगल के एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम नूगा 7 पर काम करेगा। इसे बाद में ओरियो 8 में भी अपडेट किया जा सकता है। इसमें 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसके अलावा इसमें 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। पावर देने के लिए फोन में 3,400mAh की बैटरी दी गई है।

चीन में इसके 6GB रैम और 64GB इंटरनल मैमोरी वाले मॉडल की कीमत 3,299 यूआन (करीब 32,000 रुपये) है। इसके 6GB रैम और 128GB इंटरनल मैमोरी वाले मॉडल की कीमत 3,599 यूआन (करीब 35,000 रुपये) है। वहीं इसके 6GB रैम और 256GB इंटरनल मैमोरी वाले मॉडल की कीमत 3,999 यूआन (करीब 39,000 रुपये) है। Mi Mix 2 के स्पेशल एडिशन की बात करें तो इसकी बॉडी सिरेमिक की है। यह 8GB रैम और 128GB इंटरनल मैमोरी के साथ आएगा।

Here’s UPDATES of Xiaomi Mi Mix 2 Launch in India:

–  Xiaomi Mi Mix 2 में 835 प्रोसेसर दिया गया है। इसमें एड्रिनो 540 जीपीयू दिया गया है। इसमें 6GB रैम और 128GB इंटरनल मैमोरी दी गई है।

–  Xiaomi Mi Mix 2 फोन में बड़ा कैनवास दिया गया है। यह केवल 7.7mm मोटा है। इसकी बॉडी बनाने में लगाई गई हर सिरेमिक प्लेट को बनाने में 7 दिन का वक्त लगता है। इसकी सिरेमिक बॉडी में भी कोने गोल किए गए हैं।

–  Xiaomi Mi Mix 2 फोन का डिस्प्ले रेशयो 18:9 का है। इसकी डिस्प्ले 5.99 इंच की है। इसकी छोटी बॉडी में ही बड़ी डिस्प्ले दी गई है। इसका साइज आईफोन 8 से छोटा है लेकिन डिस्प्ले बड़ी है।

–  Xiaomi Mi Mix 2 फोन में एक्टिव एंटिना ट्यूनिंग दिया गया है।

–  Xiaomi Mi Mix 2 फोन की डिस्प्ले बेजल लैस है और फोन की बॉडी के चारो कोने गोल हैं। फोन की डिस्प्ले को बड़ा बनाने की की पूरी कोशिश की गई है।

– इससे पहले कपंनी ने Mi A1 लॉन्च किया था। शियोमी ने Mi A1 की लॉन्चिंग के दौरान एक्स्ट्रा डाटा दिया था।

–  Xiaomi Mi Mix 2 लॉन्चिंग शुरू, कंपनी ने 10 मिलियन से ज्यादा फोन सितंबर में इंडिया में सेल किए।

–   Xiaomi Mi Mix 2 फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रेगन 835 प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 12 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। वहीं इसके बॉटम मे दिया गया फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का है। फोन में पावर बैकअप के लिए 3,400AH की बैटरी दी गई है।

इस फोन को केवल ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट फ्लिपकार्ट से ही खरीदा जा सकता है। इसके साथ क्या ऑफर दिए जा रहे हैं अभी इसकी कोई जानकारी नहीं है। हालांकि अभी तक शियोमी ने भारत में जितने भी फोन लॉन्च किए हैं, उनके साथ लॉन्चिंग ऑफर में कुछ न कुछ दिया जरूर है।

WATCH Mi Mix 2 Launch Live Streaming