त्योहारों के इस सीजन को चार चांद लगाने के लिए Xiaomi एक बार स्पेशल ऑफर्स के साथ हाजिर हुआ है। यहां ग्राहक कंपनी की वेबसाइट पर जाकर एक रुपए तक में मोबाइल फोन खरीद सकते हैं। कंपनी ने इस सेल को Diwali With Mi sale नाम दिया है। सेल 23 अक्टूबर यानी आज शुरू हो चुकी है जो 25 अक्टूबर की आधी रात तक चलेगी। तीन दिन चलने वाली इस महा सेल में ग्राहकों को उम्दा ब्रांड पर बड़ी-बड़ी छूट दी जा रही हैं। स्मार्टफोन्स पर भी खूब छूट दी जा रही है। Xiaomi Redmi Note 5 Pro और Redmi Y2 पर कंपनी दो हजार रुपए की छूट दे रही है। इसके अलावा आप अन्य उत्पादों की खरीद पर उम्दा छूट पा सकते हैं। उदाहरण के लिए अगर आप एसबीआई के क्रेडिट कार्ड कम से कम 7,500 रुपए की खरीदारी करते हुए हैं तो 750 रुपए की तुरंत छूट मिलेगी। पेटीएम से Redmi Note 5 Pro और Mi A2 खरीदते हैं तो 500 रुपए फ्लैट कैशबैक मिलेगा। अमेजन पे के जरिए भुगतान कर Mi LED Smart TV 4A 32 इंच और 43 इंच मॉडल ऑर्डर करते हैं तो 500 रुपए का फ्लैट डिस्काउंट मिलेगा। बैक कार्ड और वॉलेट के जरिए भी ग्राहकों को भारी छूट दी जा रही हैं। अगर आप Mi VIP क्लब के सदस्य हैं तो अतिरिक्त लाभ मिलेगा। नियमित खरीदारों को और भी आकर्षक छूट दी जाएंगी।
वेबसाइट पर कंपनी के स्पेशल ऑफर के तहत Redmi Note 5 Pro महज 12,999 रुपए में दिया जा रहा है जबकि 16,999 रुपए वाला Mi A2 14,999 रुपए में उपलब्ध है। Redmi Y2 दो हजार के छूट के साथ 10,999 में उपलब्ध है। इन स्मार्टफोन्स के अलावा Poco F1, Redmi 6 Pro, Redmi 6, and Redmi 6A की खरीद पर भी भारी छूट दी जा रही हैं। हालांकि यहां बता दें कि इन फोन्स की खरीद पर कोई स्पेशल डिस्काउंट नहीं है लेकिन आप वॉलेट कैशबैक के जरिए इनपर छूट के हकदार होंगे। इसके अतिरिक्त Xiaomi Mi TV 4 Pro (49,999) 4A Pro (29,999) और 4C Pro (14,999) भी सेल में उपलब्ध हैं। इनपर फोन्स की खरीद पर कोई स्पेशल डिस्काउंट नहीं है लेकिन आप वॉलेट ऑफर के तहत इन्हें खरीद सकते हैं।
सबसे खास बात, अपनी पुरानी परंपरा के तहत Diwali With Mi sale के पहले दिन Xiaomi Poco F1 और एमआई होम सिक्योरिटी कैमरा 360 डिग्री एक रुपए में बेचेगा। सेल के दूसरे दिन यानी 24 अक्टूबर को Mi कॉम्पैक्ट ब्लूटूथ स्पीकर 2 और Redmi Note 5 Pro 4GB/64GB model एक रुपए में बेचेगा। आखिरी दिन Xiaomi Mi A2 और Mi LED TV Pro 4A 49-इंच एक रुपए में बेचे जाएंगे। एक रुपए वाली फ्लैश सैल तीनों दिन शाम को चार बजे शुरू होगी। इन ऑफर्स के लिए कुछ शर्ते भी हो सकती हैं, जिन्हें वेबसाइट पर जाकर समझ सकते हैं।