Winter Olympics 2018 (2018 शीतकालीन ओलिंपिक): विंटर ओलिंपिक्स (शीतकालीन ओलिंपिक्स) चल रहे हैं। गूगल भी रोज तरह तरह से इन्हें सेलिब्रेट कर रहा है। गूगल ने आज निशाने बाजी को लेकर डूडल बनाया है। आज जब आप गूगल खोलेंगे तो आपको गूगल कुछ अलग तरह से लिखा दिखाई देगा। GOOGLE में पहले O के ऊपर एक चिड़िया बैठी दिखाई देगी। इसके अलावा दूसरा G भी देखने में 9 जैसा लगेगा। गूगल के ऊपर नीचे पेड़ की डालियां दिखाई दे रही हैं। वहीं इसके अलावा गूगल के दूसरे O पर वीडियो प्ले का निशान बना आ रहा है।
इस पर क्लिक करते ही पानी दिखाई देगा। पानी में एक पेड़ भी लगा है। इस पर पांच चिड़िया बैठी हैं। इसके बाद पानी में से एक मछली निकलकर आती है। आने के बाद वह पेड़ पर बैठी चिड़ियाओं पर निशाना लगाती है। मछली का निशाना बिलकुल ठीक बैठता है और एक-एक करके चार चिड़िया पानी में गिर जाती हैं। आखिरी चिड़िया पर निशाना लगते ही वह मछली के मैडल के साथ आती है। आखिर में मछली को चश्मा लगाए दिखाया गया है।
शीतकालीन ओलिंपिक दक्षिण कोरिया के प्योंगचांग में हो रहे हैं। यह 25 फरवरी तक चलेंगे। इन खेलों में भारत सहित दुनिया के 90 से ज्यादा देशों के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। इनमें स्कीइंग, स्केटिंग, लूश, स्की जंपिंग, आईस हॉकी, स्नो बोर्डिंग आदि समेत 15 खेलों के 102 से ज्यादा इवेंट होंगे। शीतकालीन ओलिंपिक का लाइव प्रसारण जियो टीवी 24&7 चैनल पर देखा जा सकता है। यूजर्स की सुविधा के लिए इसे फिर से देखने के लिए सात दिन का कैच-अप फीचर भी दिया जाएगा।