JIO, Airtle और Idea के बाद अब Vodafone ने भी अपना 56GB डेटा का प्लान लॉन्च कर दिया है। इस प्लान में यूजर को रोजाना हाई स्पीड का 2GB डेटा मिलेगा। इसके अलावा इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा भी मिलेगी। हालांकि अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा एक शर्त के साथ मिलेगी कि यूजर एक दिन में 250 कॉल से ज्यादा नहीं कर सकता और पूरे सप्ताह में 1,000 से ज्यादा कॉल नहीं कर सकता है। अगर यूजर इससे ज्यादा कॉल करेगा तो उसे चार्ज देना होगा। इस प्लान की वैधता 28 दिन की है। इस प्लान को कीमत 255 रुपए में खरीदा जा सकता है।
Airtel 249: इस प्लान में यूजर को रोजाना हाई स्पीड का 2GB डेटा मिलेगा। इसके अलावा अनलमिटेड कॉलिंग की सुविधा भी मिलेगी। साथ ही रोजाना 100SMS भी मिलेंगे। इस प्लान की वैधता 28 दिन की है। इसमें कुल 56GB डेटा मिलेगा। इस प्लान की कीमत 249 रुपए है। इसके अलावा कंपनी ने अपने 349 रुपए वाले प्लान में यूजर को रोजाना हाई स्पीड का 3GB डेटा मिलेगा। इसके अलावा अनलमिटेड कॉलिंग की सुविधा भी मिलेगी। साथ ही रोजाना 100SMS भी मिलेंगे। इस प्लान की वैधता 28 दिन की है।
Idea 249: इस प्लान में यूजर को रोजाना 2GB हाई स्पीड डेटा मिलेगा। इसके अलावा यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा भी दी जा रही है। हालांकि अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा एक शर्त के साथ दी जा रही है कि यूजर एक दिन में 250 से ज्यादा कॉल नहीं कर सकता है। इसके अलावा इसमें यूजर एक सप्ताह में 1,000 से ज्यादा फ्री कॉल नहीं कर सकता। अगर यूजर को इससे ज्यादा कॉल करनी होंगी तो अलग से चार्ज देना होगा। इस प्लान की वैधता 28 दिन की है। मतलब यूजर को कुल 56GB डेटा मिलेगा। इस प्लान की कीमत 249 रुपए है।
JIO 198: रिलायंस जियो के 198 रुपए के रिचार्ज में अनलिमिटेड कॉलिंग और इंटरनेट दिया जा रहा है। हालांकि अनलिमिटेड इंटरनेट एक शर्त के साथ दिया जा रहा है कि यूजर को रोजाना हाई स्पीड का केवल 2GB डेटा मिलेगा। हाई स्पीड डेटा की लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट तो अनलिमिटेड चलता रहेगा लेकिन स्पीड कम हो जाएगी। इसमें यूजर को रोजाना 100SMS भी मिलेंगे। इस प्लान की वैधता 28 दिन की है।