Xiaomi Redmi के सबसे सस्ते स्मार्टफोन Redmi 5A और Mi के टीवी को आज (20 अप्रैल) प्री ऑर्डर किया जा सकता था। प्री ऑर्डर केवल http://www.mi.com पर किया जा सकता था। इसके अलावा http://www.mi.com पर Redmi Note 5 की ओपन सेल चल रही है। Mi LED Smart TV 4A 32Mi LED Smart TV 4A 43Mi LED Smart TV 4 और Redmi 5A को 12 बजे से प्री ऑर्डर किया जा सकता था। प्री ऑर्डर करने के लिए पेमेंट पहले करनी थी। इसमें कैश ऑन डिलीवरी का ऑप्शन नहीं था। Redmi 5A के साथ जियो यूजर्स को 2,200 रुपए का कैशबैक दिया गया। Mi LED Smart TV 4A 32 की कीमत 13,999 रुपए है।  Mi LED Smart TV 4A 43 की कीमत 22,999 रुपए है। Mi LED Smart TV 4 की कीमत 39,999 रुपए है। इन तीनों ही TV पर रिलायंस जियो की तरफ से 2,200 रुपए के कैशबैक का ऑफर दिया गया। Redmi 5A के 2GB वेरिएंट की कीमत 5,999 रुपए और 3GB वेरिएंट की कीमत 6,999 रुपए है। Redmi Note 5 के 3GB रैम वाले वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपए है। वहीं इसके 4GB रैम वाले वेरिएंट की कीमत 11,999 रुपए है।

Redmi 5A के फीचर्स की बात करें तो इसमें 5 इंच की फुल एचडी डिस्‍प्‍ले दिया गया है। फोन को पावर देने के लिए 1.4 गीगाहर्ड्ज का 425 क्वालकॉम स्नैपड्रेगन प्रोसेसर दिया गया है। प्रोसेसर की रफ्तार औसत है। फोन की स्पीड अच्छी रहे इसके लिए इसमें 2GB और 3GB की रैम का विकल्प दिया गया है। इसमें 16GB और 32GB की इंटरनल मैमोरी के दो विकल्प दिए गए हैं। इसके दोनों ही वेरिएंट की इंटरनल मैमोरी को माइक्रोएसडी कार्ड से 128GB तक बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी की बात करें तो इसमें 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है।

इसके अलावा सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। डिवाइस को पावर देने के लिए 3,000mAH की बैटरी दी गई है। कंपनी ने इसे बेहतर बैटरी बैकअप के साथ लॉन्च किया था। कंपनी का दावा है कि यह स्मार्टफोन 8 दिन का स्टैंडबाय टाइम और 7 घंटे तक वीडियो प्लेबैक टाइम देने में सक्षम है। स्मार्टफोन को डार्क ग्रे, गोल्ड और रोज गोल्ड कलर वेरिएंट में खरीदा जा सकता है।