शियोमी के आज 2 स्मार्टफोन Redmi Note 5 और Redmi Note 5 Pro की सेल की थी, सेल शुरू होने के बाद पलक झपकते ही रेडमी नोट5 और रेडमी नोट 5 प्रो के सभी मॉडल आउट ऑफ स्टॉक हो गए। इनकी सेल 12 बजे Flipkart.com और Mi.com पर शुरू हुई थी। सेल शुरू होने के कुछ पल बाद ही फोन दोनों जगह से आउट ऑफ स्टॉक हो गए। इन दोनों फोन्स के साथ JIO की तरफ से 2,200 रुपए का कैशबैक ऑफर दिया गया है। Redmi Note 5 Pro दुनिया का पहला ऐसा स्मार्टफोन हे जिसमें 636 स्नैपड्रेगन प्रोसेसर दिया गया है। फोन की अगली सेल 28 फरवरी को दोपहर 12 बजे से होगी।

फीचर्स Redmi Note 5: रेडमी नोट 5 में 5.99 इंच की फुल विजन डिस्प्ले दी गई है। इसे 4 कलर वेरिएंट में लॉन्च किया गया था। कैमरे की बात करें तो इसके फ्रंट कैमरे के साथ भी LED फ्लैश लाइट दी गई है। कंपनी का दावा है कि कम रोशनी में भी इससे अच्छी फोटोग्राफी की जा सकती है। वहीं इसमें LED फ्लैश लाइट के साथ 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। फोन को दमदार बनाने के लिए इसमें स्नैपड्रेगन 625 प्रोसेसर दिया गया है। Redmi Note 5 के 3GB रैम वाले वेरिएंट में 32GB की इंटरनल मैमोरी दी गई है। इसकी कीमत 9,999 रुपए है। वहीं 4GB रैम और 64GB इंटरनल मैमोरी वाले वेरिएंट की कीमत 11,999 रुपए है। दोनों के साथ अल्ट्रा स्लिम केस भी फ्री मिल रहा है। पावर बैकअप के लिए इसमें 4,000mAH की बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि इस स्मार्टफोन को 380 वोल्टेज तक की लाइट पर चार्ज किया जा सकता है।

फीचर्स Redmi Note 5 Pro: रेडमी नोट 5 प्रो में भी 5.99 इंच की डिस्प्ले दी गई है। इसका कैमरा बहुत खास है। Redmi Note 5 Pro में iPhone X की तरह डुअल रियर कैमरा दिया गया है। इसमें एक कैमरा 12 मेगापिक्लस का और दूसरा 5 मेगापिक्सल का है। रेडमी नोट 5 प्रो में 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इससे बैकग्राउंट को ब्लर भी किया जा सकता है। रेडमी नोट 5 प्रो में 6GB की LPDDR4X रैम दी गई है। फोन में दमदार 636 स्नैपड्रेगन प्रोसेसर दिया गया है। यह दुनिया का पहला फोन है जिसमें यह प्रोसेसर दिया गया है। इसके 6GB रैम और 64GB इंटरनल मैमोरी वाले वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपए रखी गई है। वहीं इसके 4GB रैम और 64GB इंटरनल मैमोरी वाले वेरिएंट को 13,999 रुपए में खरीदा जा सकता है।