Xiaomi Redmi के Redmi Note 5 Pro और Mi TV को आज (4 मई) प्री ऑर्डर किया जा सकता था। प्री ऑर्डर केवल http://www.mi.com पर किया जा सकता था। Mi LED Smart TV 4A 32, Mi LED Smart TV 4A 43, Mi LED Smart TV 4 और Redmi Note 5 Pro को 12 बजे से प्री ऑर्डर किया जा सकता है। प्री ऑर्डर करने के लिए पेमेंट पहले करनी होगी। इसमें कैश ऑन डिलीवरी का ऑप्शन नहीं मिलेगा। कंपनी के मुताबिक प्री ऑर्डर करने के बाद 2 से 4 दिन के अंदर फोन ग्राहक को मिल जाएगा। Redmi Note 5 Pro के साथ जियो यूजर्स को 2,200 रुपए का कैशबैक दिया जाएगा।
Mi LED Smart TV 4A 32 की कीमत 13,999 रुपए है। Mi LED Smart TV 4A 43 की कीमत 22,999 रुपए है। Mi LED Smart TV 4 की कीमत 44,999 रुपए है। इन तीनों ही TV पर रिलायंस जियो की तरफ से 2,200 रुपए के कैशबैक का ऑफर दिया जाएगा। Redmi note 5 pro के 6GB रैम और 64GB इंटरनल मैमोरी वाले वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपए रखी गई है। वहीं इसके 4GB रैम और 64GB इंटरनल मैमोरी वाले वेरिएंट को 14,999 रुपए में खरीदा जा सकता है। आपको बता दें कि Xiaomi ने Redmi Note 5 Pro की कीमत में बढ़ोतरी कर दी है। अब इस स्मार्टफोन के 4GB रैम और 64GB इंटरनल मैमोरी वाले वेरिएंट को 14,999 रुपए में सेल किया जाएगा। कंपनी ने इस स्मार्टफोन को 13,999 रुपए में लॉन्च किया था। शियोमी ने Redmi Note 5 Pro के साथ-साथ Mi LED TV 4 के 55 इंच वाले वेरिएंट की कीमत में भी बढ़ोत्तरी की है। हालिया आयात कर में हुए बदलाव को कारण बताते हुए कंपनी ने स्मार्ट टीवी की कीमत 5,000 रुपये बढ़ा दी है।
[jwplayer LZBOTrOS-gkfBj45V]
Redmi Note 5 Pro फीचर्स: Redmi Note 5 Pro में 5.99 इंच की डिस्प्ले दी गई है। Redmi Note 5 Pro में iPhone X की तरह डुअल रियर कैमरा दिया गया है। इसमें एक कैमरा 12 मेगापिक्लस का और दूसरा 5 मेगापिक्सल का है। Redmi Note 5 Pro में 20 मेगापिक्सल का शानदार फ्रंट कैमरा दिया गया है। इससे बैकग्राउंट को ब्लर भी किया जा सकता है। रेडमी नोट 5 प्रो में 6GB की LPDDR4X रैम दी गई है। Redmi Note 5 pro में 636 स्नैपड्रेगन प्रोसेसर दिया गया है। यह दुनिया का पहला फोन है जिसमें यह प्रोसेसर दिया गया है। कंपनी का दावा है कि इस स्मार्टफोन को 380 वोल्टेज तक की लाइट पर चार्ज किया जा सकता है।