Redmi Nte 5 Pro की आज सेल है। इसके अलावा आज Mi के सभी टीवी की भी सेल होगी। सेल आज 6 जुलाई को 12 बजे शुरू होगी। इनकी सेल http://www.flipkart.com और http://www.mi.com पर की जाएगी। आज Redmi Note 5 Pro को केवल 499 रुपए महीने की किस्त पर खरीदा जा सकता है। इसके साथ जियो यूजर्स को 2,200 रुपए तक का कैशबैक ऑफर दिया जाएगा। जियो यूजर्स को कैशबैक वाउचर्स के तौर पर दिया जाएगा। इसके साथ करीब 4.5TB डेटा का ऑफर है। इसके अलावा आज Mi LED Smart TV 4A 32, Mi LED Smart TV 4A 43, Mi LED Smart TV 4 और Redmi Note 5 Pro को भी दोपहर 12 बजे से खरीदा जा सकता है।
कीमत: Mi LED Smart TV 4A 32 की कीमत 13,999 रुपए है। Mi LED Smart TV 4A 43 की कीमत 22,999 रुपए है। Mi LED Smart TV 4 की कीमत 44,999 रुपए है। इन तीनों ही TV पर रिलायंस जियो की तरफ से 2,200 रुपए के कैशबैक का ऑफर दिया जाएगा। Redmi note 5 pro के 6GB रैम और 64GB इंटरनल मैमोरी वाले वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपए रखी गई है। वहीं इसके 4GB रैम और 64GB इंटरनल मैमोरी वाले वेरिएंट को 14,999 रुपए में खरीदा जा सकता है।
फीचर्स Redmi Note 5 Pro: Redmi Note 5 Pro में 5.99 इंच की डिस्प्ले दी गई है। Redmi Note 5 Pro में iPhone X की तरह डुअल रियर कैमरा दिया गया है। इसमें एक कैमरा 12 मेगापिक्लस का और दूसरा 5 मेगापिक्सल का है। Redmi Note 5 Pro में 20 मेगापिक्सल का शानदार फ्रंट कैमरा दिया गया है। इससे बैकग्राउंट को ब्लर भी किया जा सकता है। रेडमी नोट 5 प्रो में 6GB की LPDDR4X रैम दी गई है। Redmi Note 5 pro में 636 स्नैपड्रेगन प्रोसेसर दिया गया है। यह दुनिया का पहला फोन है जिसमें यह प्रोसेसर दिया गया है। कंपनी का दावा है कि इस स्मार्टफोन को 380 वोल्टेज तक की लाइट पर चार्ज किया जा सकता है।