Redmi Note 5 pro की आज (1 अगस्त) सेल है। इसके अलावा रेडमी के टीवी की भी आज सेल है। आज Note 5 Pro के दोनों वेरिएंट 4GB रैम और 6GB रैम की सेल की जाएगी। इसके अलावा इसके साथ ऑफर भी दिए जाएंगे। इस स्मार्टफोन को 499 रुपए महीने की 36 किस्त पर भी खरीदने का ऑफर मिलेगा। इसके लिए पेमेंट इंडसंड बैंक के क्रेडिट कार्ड से करनी होगी। इनकी सेल दोपहर 12 बजे शुरू होगी। सेल http://www.flipkart.com और http://www.mi.com पर होगी। इसके साथ जियो यूजर्स को 2,200 रुपए तक का कैशबैक ऑफर दिया जाएगा। जियो यूजर्स को कैशबैक वाउचर्स के तौर पर दिया जाएगा।

कीमत: Mi LED Smart TV 4A 32 की कीमत 13,999 रुपए है। Mi LED Smart TV 4A 43 की कीमत 22,999 रुपए है। Mi LED Smart TV 4 की कीमत 44,999 रुपए है। इन तीनों ही TV पर रिलायंस जियो की तरफ से 2,200 रुपए के कैशबैक का ऑफर दिया जाएगा। Redmi note 5 pro के 6GB रैम और 64GB इंटरनल मैमोरी वाले वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपए रखी गई है। वहीं इसके 4GB रैम और 64GB इंटरनल मैमोरी वाले वेरिएंट को 14,999 रुपए में खरीदा जा सकता है।

फीचर्स Redmi Note 5 Pro: Redmi Note 5 Pro में iPhone X की तरह डुअल रियर कैमरा दिया गया है। इसमें एक कैमरा 12 मेगापिक्लस का और दूसरा 5 मेगापिक्सल का है। Redmi Note 5 Pro में 20 मेगापिक्सल का शानदार फ्रंट कैमरा दिया गया है। इससे बैकग्राउंट को ब्लर भी किया जा सकता है। Redmi Note 5 Pro में 5.99 इंच की डिस्प्ले दी गई है। Redmi Note 5 pro में 636 स्नैपड्रेगन प्रोसेसर दिया गया है। रेडमी नोट 5 प्रो में 6GB की LPDDR4X रैम दी गई है। यह दुनिया का पहला फोन है जिसमें यह प्रोसेसर दिया गया है। कंपनी का दावा है कि इस स्मार्टफोन को 380 वोल्टेज तक की लाइट पर चार्ज किया जा सकता है।