Xiaomi Redmi 5A की आज सेल हुई। इसकी सेल कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट http://www.mi.com पर की गई। इसके अलावा इसकी सेल http://www.flipkart.com पर की गई। इसकी सेल दिन में 12 बजे से शुरू हुई। इसके साथ सेल में कई ऑफर्स भी दिए गए। सबसे खास बात तो इसके 2GB रैम वाले वेरिएंट को 667 रुपए महीने की 9 किस्तों में खरीदा जा सकता था। इसके लिए अलग से कोई ब्याज नहीं देना होगा। इसके अलावा इसे 291 रुपए महीने की 24 किस्तों में भी खरीदने का विकल्प भी दिया गया। इसके लिए खरीदार को ब्याज देना था। इसके अलावा वीजा कार्ड से पेमेंट करने पर 100 रुपए की छूट दी गई। वहीं एक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 200 रुपए का डिस्काउंट दिया गया। इसके साथ ही रिलायंस जियो इसके साथ 2,200 रुपए का कैशबैक दिया गया। यह कैशबैक जियो के रिचार्ज वाउचर के तौर पर दिया गया। इस स्मार्टफोन को रोज गोल्ड, ग्रे और गोल्ड कलर में खरीदा जा सकता था।

Redmi 5A फीचर्स: इसके फीचर्स की बात करें तो इसमें 5 इंच की एचडी डिस्प्ले दी गई है। इसमें क्वालकॉम का स्नैपड्रेगन 425 प्रोसेसर दिया गया है। कंपनी ने इसके 2 वेरिएंट लॉन्च किए थे। एक 2GB रैम और 16GB इंटरनल मैमोरी के साथ और दूसरा 3GB रैम और 32GB इंटरनल मैमोरी के साथ। इसके दोनों ही वेरिएंट की इंटरनल मैमोरी को माइक्रोएसडी कार्ड से 128GB तक बढ़ाया जा सकता है। कंपनी का दावा है कि यह स्मार्टफोन 8 दिन का स्टैंडबाय टाइम और 7 घंटे तक वीडियो प्लेबैक टाइम देने में सक्षम है। डिवाइस को पावर देने के लिए 3,000mAH की बैटरी दी गई है। फोटोग्राफी की बात करें तो इसमें 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। इसके अलावा सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

कीमत: इसके 2GB रैम वाले वेरिएंट की कीमत 5,999 रुपए है। वहीं इसके 3GB रैम वाले वेरिएंट की कीमत 6,999 रुपए है।