Flipkart पर Big Shopping days सेल चल रही है। इसका आज आखिरी दिन है। आज सेल के दौरान दोपहर 12 बजे से Xiaomi के स्मार्टफोन Rrdmi 5A की सेल है। इसके अलावा इसकी सेल कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट http://www.mi.com पर भी होगी। सेल में इस स्मार्टफोन के साथ कई ऑफर भी दिए जा रहे हैं। सबसे पहले Flipkat के ऑफर की बात करते हैं। फ्लिपकार्ट से इस स्मार्टफोन के 2GB रैम वाले वेरिएंट को केवल 2,000 रुपए महीने की नो कॉस्ट ईएमआई पर खरीदा जा सकता है। इसके अलावा इसे ब्याज के साथ भी ईएमआई पर खरीदने का ऑफर है। इसे केवल 2,000 रुपए महीने की किस्त पर खरीदा जा सकता है।

इसके अलावा एक्सिस बैंक के क्रडिट कार्ड से खरीदने पर 5 फीसदी (अधिकतम 200 रुपए) का डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा अब http://www.mi.com से ऑफर की बात करते हैं। इसे यहां से खरीदने पर रिलायंस जियो की तरफ से 2,200 रुपए तक का कैशबैक दिया जा रहा है। यह कैशबैक रिचार्ज वाउचर्स के तौर पर दिया जा रहा है। कीमत की बात करें तो इसके 2GB रैम वाले वेरिएंट की कीमत 5,999 रुपए है। वहीं इसके 3GB रैम वाले वेरिएंट की कीमत 6,999 रुपए है।

इसके अलावा Redmi Note 5 Pro की भी सेल चल रही है। पहली बार ऐसा हुआ है कि रेडमी नोट 5 प्रो की ओपन सेल चल रही है। इस स्मार्टफोन पर आज 10फीसदी छूट का फायदा उठाया जा सकता है। सेल का आज आखिरी दिन हैं। इसे केवल 13,499 रुपए में खरीदा जा सकता है। इसकी कीमत 14,999 रुपए है। यह कीमत इसके 4GB रैम वाले वेरिएंट की है। 10 फीसदी डिस्काउंट स्टेट बैंक के क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर दिया जा रहा है। इसके अलावा इस पर 12,850 रुपए तक का एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है। इस स्मार्टफोन की एक महीने में 2 से ज्यादा यूनिट नहीं खरीदी जा सकती हैं। इसके साथ बायबैक गारंटी 99 रुपए में और 1 साल का डेमेज प्रोटेक्शन प्लान 1,050 रुपए में दिया जा रहा है।