रेडमी के स्मार्टफोन Redmi Note 5 Pro, Mi Tv की आज सेल है और Redmi 5A की प्री बुकिंग की जा सकती है। सेल आज 3 अगस्त को http://www.flipkart.com और http://www.mi.com पर होगी। वहीं रेडमी 5A की प्री बुकिंग http://www.mi.com पर की जा सकती है। Redmi Note 5 Pro को 499 रुपए महीने की 36 किस्त पर भी खरीदने का ऑफर मिलेगा। इसके लिए पेमेंट इंडसंड बैंक के क्रेडिट कार्ड से करनी होगी। इनकी सेल दोपहर 12 बजे शुरू होगी। इसके साथ जियो यूजर्स को 2,200 रुपए तक का कैशबैक ऑफर दिया जाएगा। जियो यूजर्स को कैशबैक वाउचर्स के तौर पर दिया जाएगा। इस स्मार्टफोन को फ्लिपकार्ट से केवल 999 रुपए में खरीदने का ऑफर है। इस स्मार्टफोन को फ्लिपकार्ट से खरीदने पर 14,000 रुपए तक का एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है। मतलब पुराने फोन के बदले केवल 999 रुपए में नया रेडमी नोट 5 प्रो मिल सकता है। Redmi 5A की प्री बुकिंग करते वक्त ही पूरी पेमेंट करनी होगी। प्री बुकिंग करने के 4 से 5 दिन के अंदर फोन आपके दिए हुए पते पर पहुंच जाएगा। इस स्मार्टफोन के साथ भी जियो यूजर्स को 2,200 रुपए का कैशबैक दिया जाएगा।

कीमत: Redmi note 5 pro के 6GB रैम और 64GB इंटरनल मैमोरी वाले वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपए रखी गई है। वहीं इसके 4GB रैम और 64GB इंटरनल मैमोरी वाले वेरिएंट को 14,999 रुपए में खरीदा जा सकता है। वहीं Redmi 5A के एक वेरिएंट में 2GB की रैम के साथ 16GB की इंटरनल मैमोरी दी गई है। इसकी कीमत 5,999 रुपए है। वहीं इसके दूसरे वेरिएंट में 3GB की रैम के साथ 32GB की इंटरनल मैमोरी दी गई है। इसकी कीमत 6,999 रुपए है।  Mi LED Smart TV 4A 32 की कीमत 13,999 रुपए है। Mi LED Smart TV 4A 43 की कीमत 22,999 रुपए है। Mi LED Smart TV 4 की कीमत 44,999 रुपए है।

फीचर्स Redmi Note 5 Pro: Redmi Note 5 Pro में 5.99 इंच की डिस्प्ले दी गई है। Redmi Note 5 pro में 636 स्नैपड्रेगन प्रोसेसर दिया गया है। रेडमी नोट 5 प्रो में 6GB की LPDDR4X रैम दी गई है। कंपनी का दावा है कि इस स्मार्टफोन को 380 वोल्टेज तक की लाइट पर चार्ज किया जा सकता है। Redmi Note 5 Pro में iPhone X की तरह डुअल रियर कैमरा दिया गया है। इसमें एक कैमरा 12 मेगापिक्लस का और दूसरा 5 मेगापिक्सल का है। Redmi Note 5 Pro में 20 मेगापिक्सल का शानदार फ्रंट कैमरा दिया गया है। इससे बैकग्राउंट को ब्लर भी किया जा सकता है।